फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Airport : पक्षी के टकराने से फ्लाइट के इंजन में आवाज, 175 यात्रियों को ले जा रहा विमान सुरक्षित लौट उतरा

Wed, 09 Jul 2025 10:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरते ही फ्लाइट से चिड़िया टकरा गई। विमान के एक इंजन में वाइब्रेशन होने लगा। तत्काल रिपोर्ट हुई और 175 यात्रियों को ले जा रहे विमान को वापस पटना में ही सुरक्षित लैंड करा लिया गया।
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर ताकीद बढ़ाई गई है। इसका एक अच्छा परिणाम बुधवार को तब सामने आया, जब थोड़ी-सी गड़बड़ी को नजरअंदाज करने की जगह 175 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ी फ्लाइट को वापस पटना एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया गया। पटना एयरपोर्ट के रनवे के ऊपर ही विमान से एक चिड़िया टकरा गई थी। इस टक्कर के बाद विमान के दो में से एक इंजन में वाइब्रेशन महसूस हुआ। विमान चालक दल ने इसकी सूचना दी और तत्काल फैसला लेते हुए विमान को वापस पटना में ही लैंड करा दिया गया। एयरपोर्ट के रनवे पर मृत पक्षी के टुकड़े बरामद किए गए हैं। सभी 175 यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

बिहार में विपक्षी दलों का चक्काजाम; कई NH जाम, इन जिलों में ट्रेनें रोकीं; आम लोग परेशान
विज्ञापन


सुरक्षित पटना एयरपोर्ट पर लैंड करवाया लिया गया
पटना एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, इंडियो की फ्लाइट सुबह के साढ़े नौ बजे दिल्ली के उड़ी थी। चंद मिनट बाद भी एक पक्षी विमान से टकरा गया। इससे विमान में खराबी आ गई। पायलट ने सूझबूझ से काम लिया और फौरान एटीसी को सूचना दी। इसके बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। सुबह दस बजे विमान को सुरक्षित पटना एयरपोर्ट पर लैंड करवाया लिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि सभी यात्री को सुरक्षित उतार लिया गया। कोई हताहत नहीं हुआ।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें