हाजीपुर से चुनाव लड़ने की जिद में पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया, लेकिन इसके बाद भी बात नहीं बनी और अंततः चिराग पासवान को हाजीपुर से टिकट मिल गया। इस तरह केन्द्रीय मंत्री का पद भी हाथ से गया और हाजीपुर भी, लेकिन अब पशुपति पारस सबकुछ भूलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जीत दिलाने का एलान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो बात बीत गई, वह बीत गई। सारे शिकवे शिकायत खत्म हो गये। हम एनडीए के साथ थे और साथ रहेंगे। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही बनेंगे और 40 सीटों पर जीत हासिल करके 400 के पार जायेंगे।
पशुपति पारस ने क्यों सुनाई कहावत
पशुपति पारस ने हाजीपुर से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. अब फिर वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जीत दिलाने के लिए लोगों को आह्वान करते दिखे।ऐसे में जब प्रकारों ने उनसे यह सवाल पूछा कि अब आप न तो मंत्रीमंडल में हैं और न ही भारतीय जनता पार्टी ने आपको हाजीपुर से टिकट दिया , फिर आप क्यों भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सपोर्ट कर रहे हैं? इस सवाल के जवाब में पशुपति पारस ने जवाब दिया कि मैं कल भी एन डीए में था और आज भी एनडीए में हूं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो बात बीत गई,वह बीत गई। सारे शिकवे शिकायत खत्म हो गये। उन्होंने कहा कि हम एनडीए के हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे।
अपनी ताकत दिखाने और एकजुटता का किया आह्वान
पशुपति पारस ने यह बातें पटना स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता जारी कर कही। उन्होंने रालोजपा के कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत दिखाने और एकजुटता का आह्वान किया। पशुपति पारस ने कहा कि हमें हर हालत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ को मजबूत करना है। हमें बिहार की 40 सीट पर जीत हासिल कर 400 के पार हो जाना है।
इस मौके पर पशुपति पारस के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता सूरजभान सिंह भी मौजूद थे।