फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शहीद की शवयात्रा में भटकी अधेड़ महिला की गला रेतकर हत्या, गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट भी काटा

Sat, 30 Dec 2023 10:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar : एक अधेड़ महिला अपने पति के साथ मायके आ रही थी लेकिन शहीद की शव यात्रा में अपने पति से बिछड़ गई। एक ई-रिक्शा वाले ने मदद करने के नाम पर अपने चार सहयोगियों के साथ पहले महिला का गैंगरेप किया और फिर  जो किया उससे मानवता शर्मसार हो गई।
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा में बदमाशों ने 60 साल की बुजुर्ग महिला के साथ पहले गैंगरेप किया और फिर उसका गला और प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बीघा गांव की है। पुलिस ने इस घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान गया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जहाना गांव निवासी रामदेव चौहान की पत्नी पांचों देवी (60) के रूप में की गई। अकबरपुर उसका मायका है जहां वह अपने पति के साथ आ रही थी।

विज्ञापन


गैंगरेप के बाद गला और प्राइवेट पार्ट को काटा 
घटना के संबंध में सदर डीएसपी अजय कुमार का कहना है कि 25 दिसंबर को शहीद चंदन कुमार की शव यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा में काफी भीड़ होने की वजह से वह अपने पति से बिछड़ गई। इसी दौरान उस महिला को एक ई- रिक्शा चालक बहला फुसलाकर कर ई रिक्शा पर बैठा लिया। रास्ते में ई रिक्शा चालक ने अपने चार दोस्तों को भी बैठा लिया और फिर देर रात तक महिला को इधर से उधर घुमाता रहा। फिर सुनसान होने पर महिला को अंबेडकर छात्रावास के पीछे ले गया और उसके साथ बारी बारी से गैंगरेप किया। इतना ही नहीं घटना के बाद बदमाशों ने पहले महिला का गला रेत दिया और फिर उसके  प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया।

पति ने कराया मामला दर्ज 
इस घटना में मृतका के पति ने मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी को खंगाला, जिसमें पुलिस ने पांच  आरोपियों की पहचान सुनील यादव, विपिन यादव, पिंटू यादव, निरंजन यादव और कारू यादव के रूप में की। ये सभी आरोपी गोंदापुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कारू यादव फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें