फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : रेल यात्रियों के लिए काम की खबर, पटना-कटिहार और राजेंद्रनगर-सहरस इंटरसिटी के ठहराव-समय में बदलाव

Mon, 24 Apr 2023 07:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजेंद्रनगर और सहरसा के बीच चलने वाली गाड़ी का न्यू बरौनी जं. और सहरसा के बीच और कटिहार - पटना के बीच चलने वाली गाड़ी कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का मोकामा एवं बख्तियारपुर स्टेशनों के बीच ठहराव समय में संशोधन किया जा रहा है।
विज्ञापन
जंक्शन पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें। रेलवे ने ट्रेन के ठहराव समय में संशोधन किया है। यह संशोधन 17 मई से लागू किए जाएंगे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा कि 17 मई से राजेन्द्रनगर और सहरसा के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 13228 राजेन्द्रनगर-सहरसा इंटरसिटी का न्यू बरौनी जं. और सहरसा के बीच और कटिहार - पटना के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 15713 कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का मोकामा एवं बख्तियारपुर स्टेशनों के बीच ठहराव समय में संशोधन किया जा रहा है।

विज्ञापन


राजेन्द्रनगर-सहरसा इंटरसिटी

  •  गाड़ी सं. 13228 राजेन्द्रनगर-सहरसा इंटरसिटी 17 मई से इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने नियत समय 07.15 बजे राजन्द्रेनगर से खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए न्यू बरौनी जं. 10.25 के बजाए 10.05 बजे पहुंचेगी  और 10.28 बजे बेगुसराय, 10.53 बजे साहिबपुर कमाल, 11.20 बजे खगड़िया एवं 12.01 बजे मानसी रूकते हुए 13.35 बजे के बजाए 13.25 बजे ही सहरसा पहुंचेगी। 

कटिहार-पटना इंटरसिटी

  • गाड़ी सं. 15713 कटिहार-पटना इंटरसिटी 17 मई से इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने नियत समय 06.15 बजे कटिहार से खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए मोकामा 10.58 के बजाए 11.03 बजे पहुंचेगी और 11.20 बजे बाढ़ एवं 11.37 बजे बख्तियारपुर रूकते हुए अपने नियत समय 13.00 बजे पटना जंक्शन पर पहुंचेगी।उपरोक्त दोनों इंटरसिटी एक्सप्रेस का अन्य स्टेशनों पर ठहराव समय पूर्ववत रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें