फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट से अब इंडिगो की विमान भरेगी उड़ान, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही यह बातें

Sat, 26 Oct 2024 01:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई की उड़ान के लिए इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है। अब इंडिगो की विमान दरभंगा से दिल्ली के बीच प्रतिदिन जबकि मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान सेवा शुरू करेगी।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी आई है। एक दिसम्बर से इंडिगो एयरलाइंस की विमान सप्ताह में चार दिन दिल्ली दरभंगा और मुम्बई से दरभंगा के लिए उड़ान भरेगी। इस बात की जानकारी जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। फिलहाल इंडिगो एयर लाइंस की विमान दरभंगा दिल्ली और दरभंगा से मुम्बई के लिये उड़ान भरेगी।

विज्ञापन


टिकट की बिक्री जल्द शुरू होने वाली है
जदयू नेता संजय झा ने शेयर करते हुए लिखा है कि हमें शेयर करते हुए खुशी है कि दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई की उड़ान के लिए इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है। अब इंडिगो की विमान दरभंगा से दिल्ली के बीच प्रतिदिन जबकि मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान सेवा आगामी एक दिसंबर से शुरू करेगी। इसके लिए टिकट की बिक्री जल्द शुरू होने वाली है। दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानें अचानक रद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी और इस एयरपोर्ट पर उनका भरोसा कम हो रहा था।

यात्रियों को अब बेहतर सुविधा मिल सकेगी
संजय झा ने कहा कि मैंने 21 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रामनाइक जी से मुलाकात कर दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानियों को दूर करने तथा रनवे के विस्तार कर इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने के संबंध में विस्तृत ज्ञापन सौंपा था। इंडिगो को टाइम स्लॉट उपलब्ध कराने में उनका भी सहयोग रहा।अब इंडिगो एयर लाइंस को टाइम स्लॉट मिल गया है। एक दिसम्बर से सप्ताह में चार दिन दरभंगा से दिल्ली और दरभंगा से मुम्बई के लिए उड़ान भरेगी। जिससे अब दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें