CCTV Footage : कॉलेज परिसर और बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज में अंदर आती दिखी मोनिका के बाहर निकलने का कोई प्रमाण अबतक सामने नहीं आया है। अब पुलिस टीम ने उसके घर पहुंचकर बेडरूम की तलाशी लेते हुए परिजनों से पूछताछ की है।
दरभंगा में सीएम कालेज से लापता पीजी की छात्रा मोनिका कुमारी का पांच दिनों बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। छात्रा के परिजन दरभंगा पुलिस से अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाते फिर रहे है। मंगलवार को छात्रा के पिता पवन कुमार शर्मा ने दरभंगा के सिटी एसपी अशोक कुमार से मिलकर बरामदगी की गुहार लगाई है। अब दरभंगा के नगर थाना की पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए लड़की के बेडरूम की जांच की है।
विज्ञापन
बताया जाता है छात्रा कि लापता होने के मामले को अब कई एंगल से देख रहे हैं। कालेज में प्रवेश करते वीडियो मिलने के बाद कॉलेज से निकलते समय का वीडियो नहीं मिला था। इसके बाद परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर सभी कमरों सहित कई हॉल में जाकर खोजबीन कर लिया है लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस कॉलेज से आने और जाने का एक ही रास्ता है। जबकि कॉलेज के पश्चिम की तरफ बागमती नदी है जबकि उत्तर की रिहायसी इलाका भिगो मोहल्ला है। इस तरफ की दीवार भी काफी ऊंची है जिसपर बगैर सीढ़ी लगाए नहीं चढ़ा जा सकता है।
कॉलेज आई छात्रा बाहर नहीं निकली, CCTV में भी नहीं दिख रही; बिहार के इस कॉलेज से पीजी स्टूडेंट गायब
पांच दिनों बाद भी बेटी का कोई पता नहीं चल सका
छात्रा के पिता पवन शर्मा ने बताया कि पांच दिनों बाद भी बेटी का कोई पता नही चल सका है। सिटी एसपी अशोक कुमार को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि सिटी एसपी ने भरोसा दिया है कि शीघ्र ही बरामद कर लिया जाएगा। मंगलवार की देर शाम दरभंगा नगर थाना की पुलिस मेरे घर समस्तीपुर जिला के पाहेपुर आई थी और मेरी बेटी के कमरे की तलाशी ली लेकिन कुछ भी ऐसा पुलिस को बरामद नहीं हो सका जिससे कोई सुराग मिल सके।