फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नीतीश कुमार ने कैबिनेट में नौ प्रस्तावों पर लगाई मुहर, शहीद परिवारों को मिलेगी दुगुनी राशि

Tue, 19 Nov 2024 05:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक की जिसमें उन्होंने कुल 9  एजेंडों पर अपनी मुहर लगा दी है। इस बैठक में नीतीश कुमार ने बीएमपी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शहीद परिवारों को राहत दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक की, जिसमें उन्होंने कुल 9 एजेंडों पर मुहर लगाई है। इस दौरान उन्होंने बीएमपी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शहीद परिवारों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को दोगुना करने की घोषणा की। इसके साथ ही वह महिला संवाद कार्यक्रम पर 225 करोड़ रुपए खर्च करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान सभा चुनाव से पहले बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। उन्होंने बताया कि यह राशि 11 लाख नहीं बल्कि 22 लाख रुपए मिलेंगे।

विज्ञापन

बैठक में पास किये गये उन नौ एजेंडों में विभिन्न विभागों से जुडी योजनाओं की स्वीकृति, नए पदों का सृजन, योजना विस्तार, राशि स्वीकृति आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज के इस बैठक में बिहार को एक साथ कई बड़ी सौगत मिली है।

ग्रामीण विकास विभाग के तहत राज्य में महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन किये जाएंगे, जिसमें लगभग 225,78,00,000/- (दो सौ पचीस करोड़ अठहत्तर लाख) खर्च किये जाएंगे। 
विज्ञापन


पथ निर्माण विभाग के तहत पटना जिलान्तर्गत डुमरी हॉल्ट पोठही रेलवे स्टेशन के बीच (रेलवे कि०मी० 18/02-17/29) सड़क उपरी पुल (आर०ओ०बी०) के निर्माण के लिए कुल ₹10921.83 लाख (रूपये एक सौ नौ करोड़ इक्कीस लाख तिरासी हजार मात्र) रुपये खर्च किये जाएंगे।

इसके साथ ही पथ प्रमंडल, लखीसराय अन्तर्गत रामपुर (NH-80) से श्रृंगीऋषि धाम पथ (भाया सितारामपुर, सिंगारपुर, तिलकपुर, इटहरी, मोहनपुर-15.35 कि०मी०, प्रथम लेंग – जलप्पा स्थान-1.5 कि०मी० एवं दूसरा लेग रामपुर हॉल्ट से क्यूल रेलवे स्टेशन के नजदीक (5.00 कि०मी०) कुल 21.85 कि०मी० पथ का मजबूतीकरण कार्य के लिए लगभग  ₹4491.36 लाख (चौवालीस करोड़ इक्यानबे लाख छत्तीस हजार) रूपये खर्च किये जाएंगे।

पथ प्रमंडल, छपरा अन्तर्गत छपरा बाईपास से छपरा मेडिकल कॉलेज तक (4-लेन) का निर्माण (1.40 कि०मी०) एवं पूर्वी एवं पश्चिमी पथ (2-लेन 2.00 कि०मी०) निर्माण कार्य के लिए  कुल 4340.27 लाख (तैतालीस करोड़ चालीस लाख सत्ताईस हजार) रूपये खर्च किये जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें