फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मछुआरे की तालाब में डूबने से मौत, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा; परिवार में कोहराम

Tue, 19 Nov 2024 05:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News: जमुई में मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूबने से एक मछुआरे की मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना की छानबीन में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के लछुआड़ थानाक्षेत्र के महना गांव में सोमवार को मछली पकड़ने के दौरान एक मछुआरे की डूबने से मौत हो गई। मृतक का शव मंगलवार को तालाब में उतराता हुआ मिला। मृतक की पहचान नालंदा जिले के चक दिलावर निवासी 37 वर्षीय अजय केवट के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार दोपहर की है, जब अजय केवट मछली पकड़ने के लिए महना गांव के तालाब में गए थे। देर शाम तक अजय वापस नहीं लौटे, तो उनके सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच मंगलवार को अजय का शव तालाब में उतराता पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। 
 
अजय केवट अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और दो बेटे हैं, जो अभी छोटे हैं। अजय की मौत से परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने बताया कि उनकी आय से ही परिवार का गुजारा होता था। 
विज्ञापन

 
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू कर दी। तालाब के पास घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर लोग काफी दुखी हैं। अजय के परिवार ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, ताकि बच्चों की पढ़ाई और परिवार के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें