फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Governor of Bihar : बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे पटना, शपथ ग्रहण की तारीख आ गई

Mon, 30 Dec 2024 04:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार को लेकर उन्होंने यह बातें कहीं। 
विज्ञापन
नए राज्यपाल का स्वागत करते डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पटना पहुंच चुके हैं। पटना एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हमें पता है कि बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है। भारतीय इतिहास में बिहार का क्या योगदान है? यह मैं जनता हूं। इसका असर मेरे ऊपर भी है। मैं प्रयास करूंगा कि जो धरोहर और गौरवशाली परम्परा है, इसी के अनुरूप दायित्व निर्वहन करने का प्रयास करूं। जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसे मैं बखूबी निभाने की कोशिश करुंगा। 

विज्ञापन


नये राज्यपाल के पटना पहुंचे ही उनके शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की घोषणा भी कर दी गई। वह दो जनवरी को शपथ लेंगे। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रण उन्हें शपथ दिलाएंगे। इसके बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। दरअसल, देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण एक जनवरी तक राजकीय शोक है। इस कारण ही दो जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। 


 बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधानपरिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार सहित कई मंत्रियों ने स्वागत किया। राज्यपाल ने सभी राजनेताओं से बातचीत की। इसी दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी नेताओं से उनका परिचय कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें