फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board: मैट्रिक परीक्षा की कॉपी के मूल्यांकन केंद्र पर मोबाइल लेकर पहुंचे वीक्षक; अब डीएम ने कहा- होगी कार्रवाई

Tue, 04 Mar 2025 08:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Bihar : इंटर और मैट्रिक की परीक्षा समाप्त हो गई और इसी महीने मैट्रिक के परीक्षा के परिणाम भी आने हैं। इसको लेकर बिहार बोर्ड कॉपी का मूल्यांकन करवा रही है। लेकिन जिस विद्यालय में कॉपी मूल्यांकन की व्यवस्था की गई है, वहां घोर लापरवाही देखी गई है। 
विज्ञापन
मोबाइल लेकर पहुंचे वीक्षक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज के उच्च माध्यमिक विद्यालय चकला घाट में मैट्रिक परीक्षा की कॉपी जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के नियमों का खुला उल्लंघन पाया गया है। मूल्यांकन केंद्र पर कई शिक्षक निर्धारित समय से देर से पहुंचे। उन्हें गेट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। केंद्र की मजिस्ट्रेट नूरी बेगम भी समय पर नहीं पहुंचीं। वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने के बाद देर से आए शिक्षकों को चेतावनी देकर प्रवेश की अनुमति दी गई। नियमों के विपरीत, मूल्यांकन केंद्र के अंदर कई परीक्षक और मार्क्स पोस्टिंग पर्सन (MPP) मोबाइल फोन का उपयोग करते पाए गए, जबकि केंद्र में मोबाइल और अन्य कागजात ले जाने पर प्रतिबंध है।

विज्ञापन


बिहार बोर्ड के नियम के अनुसार, सभी कर्मियों को सुबह 8 बजे तक पहुंचना और 9 बजे से कॉपी जांच शुरू करना अनिवार्य है। लेकिन इन नियमों का पालन नहीं किया गया। दोपहर 11 बजे तक केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारी और जवान भी नहीं पहुंचे। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बोर्ड द्वारा नियुक्त 38 MPP में से केवल 19 ने ही योगदान दिया। एक मार्च से शुरू हुई कॉपी जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र इस पत्र के बाद भी प्रशासनिक लापरवाही की जा रही है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा जारी किये गये पत्र में 2 मार्च तक एमपीपी को योगदान करने का आदेश दिया गया है। डीईओ नासिर हुसैन ने बताया कि आज भर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है,आगे से सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की जायेगी। इस संबंध में जिलाधिकारी विशाल राज ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गये हैं। डीएम ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा की कॉपी जांच में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के गाइडलाइन का हर हाल में पालन किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक से 10 मार्च तक मैट्रिक परीक्षा की कॉपी की जांच की जाएगी, लगभग 42 हजार कॉपियों की जांच के लिए 212 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें