फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एनडीए के सम्मेलन में संजय झा बोले- सीएम नीतीश को उजड़ा हुआ बिहार मिला था, सुधारने में इतने साल लगे

Mon, 14 Apr 2025 05:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि अब तक जो बिहार और मिथिला के लिए प्रधानमंत्री जी ने दिया है, वह मिथिला के लिए पर्याप्त है। अब आगे जो प्रधानमंत्री देंगे, वह सूद के रूप में होगा। बिहार को जो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने दिया है, उससे कुछ नहीं बचता है।
विज्ञापन
एनडीए की बैठक में शामिल प्रमुख नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं। पीएम के कार्यक्रम की तैयारी में केवल भारतीय जनता पार्टी ही नहीं बल्कि पूरा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन भी जुटा हुआ है। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में किसी तरह की कोई चूक न हो, इसके लिए एनडीए में एड़ी-चोटी का जोड़ लगा रहा। दो दिन पहले ही पटना में एनडीए की बैठक हुई थी। अब सोमवार को दरभंगा में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का उद्घाटन जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री नीतिन नवीन, संजय सरावगी और समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने किया। इस दौरान एनडीए के सभी जिलाध्यक्षों ने सभी अतिथियों को पाग, चादर और माला पहनाकर स्वागत किया। एनडीए की तरफ से पूरे बिहार में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने और जीतने का मंत्र देने के टिप्स नेताओं द्वारा दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


अब वापस बिहार की तरफ रिवर्स पलायन होगा
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिल्कुल उजड़ा हुआ बिहार मिला था, जिसे सुधारने में उन्हें 10 से 15 साल लगे। अब बिहार पटरी पर आने लगा है और इससे लगता है कि जो पलायन हुआ था, वह अब वापस बिहार की तरफ रिवर्स पलायन होगा। बिहार बड़ी उड़ान भरने के लिए तैयार हो रहा है क्योंकि डबल इंजन की सरकार चल रही है। केंद्र सरकार की तरफ से बड़ा सहयोग मिल रहा है, जिससे खासकर मिथिला क्षेत्र का भी काफी विकास हुआ है, खासकर एयर कनेक्टिविटी के मामले में। ऐसे में यदि बिहार के बाद कहीं भी निवेश की बात होगी, तो उसमें मिथिला क्षेत्र और दरभंगा सबसे आगे होंगे।

सबसे ज्यादा पोटेंशियल राज्य के रूप में उभरेगा बिहार
संजय झा ने कहा कि आगे जो भी बिहार में उद्योग या निवेश होगा, वह सबसे व्यापक पैमाने पर मिथिला और दरभंगा में लगेगा। मखाना बोर्ड या मखाना से जुड़े व्यवसाय का अनुमानित मूल्य 3000 से 5000 करोड़ के बीच है। यह सब कोई सपना नहीं है, इन सभी चीजों पर तेजी से काम हो रहा है। अब अगले तीन-चार वर्षों में उद्योग लगाने का सिस्टम बन गया है, जबकि इससे पहले यहां दिक्कत थी। अब यहां बिजली, पानी, सड़क और कानून व्यवस्था सब दुरुस्त हो गई है। अब निवेश आना शुरू होगा और बिहार सरकार तथा केंद्र सरकार की नीति के तहत उद्योग लगाने का प्रावधान भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगले तीन साल में बिहार रोजगार के क्षेत्र में देश के सबसे ज्यादा पोटेंशियल राज्य के रूप में उभरेगा।
विज्ञापन


आगामी चुनाव सीएम नीतीश कुमार के चेहरे पर ही होगा
वहीं, इस एनडीए के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब तो देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर ही होगा। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुबनी में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह रैली भागलपुर से भी ऐतिहासिक होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें