फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने फिर गिराया पोस्टर, ठेकेदार और मुंशी को दी धमकी

Wed, 29 May 2024 08:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने के बार फिर से पोस्टर फेंका है। नक्सलियों ने पर्चे में गरीब मजदूर के समर्थन में उन्हें उचित मजदूरी देने के बारे में लिखा है। एक सप्ताह पहले भी इस संगठन के नाम का पर्चा गिराया गया था।
विज्ञापन
नक्सलियों के द्वारा फेंका गया पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में एक बार फिर नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की गतिविधि देखने को मिली है। नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने बीड़ी पत्ता के ठेकेदार और मुंशी के खिलाफ एक फिर से पर्चा गिराया है। नक्सलियों  ने पर्चे में गरीब मजदूर के समर्थन में उन्हें उचित मजदूरी देने के बारे में लिखा है। मामला  इमामगंज थाना क्षेत्र के दुबहल पुल के पास की है।

विज्ञापन


नक्सलियों ने गिराया है पर्चा 
पर्चा के माध्यम से मजदूर जंगल से तेंदू नमक पेड़ से पता को तोड़कर स्थानीय ठेकेदार को बेचते हैं, जिससे बीड़ी बनाई जाती है। नक्सलियों ने पर्चे में गरीब मजदूर के समर्थन में उनको उचित मजदूरी के लिए लिखा है। इसमें लिखा है कि बीड़ी पत्ता के मजदूर महिला पुरुष को मजदूरी तीन सौ रुपए प्रति सैकड़ भुगतान करे, प्रत्येक मजदूर को कपड़ा, चावल, दवा आदि की व्यवस्था करें, मजदूर के हिसाब से रेट उचित करे, खीच पत्ता उल्टा सीधा न करें, कड़कती धूप में जंगल पहाड़ों में पसीना बहाने वाला मजदूर को मजदूरी काटने वाले मुंशी ठेकेदार को दंडित करें, काले कानून भ्रष्टचार से शोषण घूसखोरी महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ क्रांतिकारी मजदूर किसान संघर्ष तेज करें, फर्जी मुकदमा लगाकर गरीब जनता के ऊपर पुलिसिया दमन चलाना बंद करने की चेतावनी दिया है।

पांच दिन पहले भी गिराया था पर्चा 
 पिछले 24 मई को मैंगरा थाना क्षेत्र के चंदरिया गांव के समीप नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने बीड़ी पत्ता ठेकेदार एवं मुंशी के खिलाफ भी पर्चा गिराया था। इस संबंध में इमामगंज डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि नक्सली पर्चा पुलिस के द्वारा बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस पर्चा मामले में किसका हाथ है, नक्सलियों  या असामाजिक तत्वों का, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें