पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
गिरफ्तार शख्स की पहचान पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के मझार निवासी अक्षय सहनी (29) के रूप में की गई है। युवक के पास मौजूद नीले रंग के बैग की जांच की गई तो बैग के अन्दर दो काले रंग के पैकेजिंग टेप में लपेटा हुआ पैकेज बरामद हुआ, दोनों पैकजों के अंदर 260-260 कुल 520 ग्राम हेरोइन पाया गया। पकड़े गए आरोपी की निशान देही पर छतौनी थाना क्षेत्र में दुकान पर खड़े रिसीवर नितीश सहनी को पकड़ा गया, जो सुगौली थाना पूर्वी चंपारण का रहने वाला है। एनसीबी की टीम दोनों आरोपियों की गिरफ्तार कर इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल मादक पदार्थ कहां से और किसके माध्यम से लाई गई थी, नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो इस मामले में दोनों से सघन पूछताछ कर रही है।