फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार 23 से प्रगति यात्रा पर, आ गई फाइनल तारीख; जानिए, किस दिन कहां रहेंगे

Tue, 17 Dec 2024 03:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा की फाइनल तारीख आखिरकार औपचारिक रूप से घोषित हो गई है।  प्रगति यात्रा की शुरुआत 23 दिसंबर को पश्चिम चंपारण से होगी और 28 दिसंबर को वैशाली से इस यात्रा का समापन होगा। यह यात्रा कई चरणों में होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम नीतीश कुमार की ताजा यात्रा का नाम- प्रगति यात्रा दिया गया है। इसकी शुरुआत 23 दिसंबर को पश्चिम चंपारण से होगी और 28 दिसंबर को वैशाली से इस यात्रा का समापन होगा। यह यात्रा कई चरणों में होगी। पहले चरण में सीएम नीतीश 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक पांच जिलों की यात्रा करेंगे। बिहार सरकार की ओर से इसके लिए पत्र जारी किया गया है। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह संवाद भी कर सकते हैं, जिसकी सूचना यात्रा के समय दी जाएगी।

विज्ञापन


जानिए, सीएम किस दिन कहां रहेंगे

  • 23 दिसंबर पश्चिम चंपारण बेतिया
  • 24 दिसंबर - पूर्वी चंपारण 
  • 25 दिसंबर - क्रिसमस (अवकाश)
  • 26 दिसंबर- शिवहर / सीतामढ़ी
  • 27 दिसंबर- मुजफ्फरपुर
  • 28 दिसंबर - वैशाली   

लालू प्रसाद को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी
कुछ दिन पहले ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार की यात्रा में महिला संवाद को लेकर विवादित बयान दिया था। लालू प्रसाद ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार आंख सेंकने जा रहे हैं। इस बयान से सियासत गरमा गई थी। जदयू और भाजपा के नेताओं ने लालू प्रसाद को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार 15 दिसंबर से यात्रा की शुरुआत करने वाले थे। दूसरी बार यह तारीख आई थी। तब कहा जा रहा था कि वह इस बार महिला संवाद के लिए ही मुख्य रूप से निकल रहे हैं। किसी कारणवश उनकी यात्रा की यह तारीख कैंसिल हो गई। इसके पहले एक बार तब तारीख बदली थी, जब महाराष्ट्र की नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख आ गई थी। अब 23 दिसंबर को सीएम यात्रा शुरू करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें