फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुखिया की हत्या से सनसनी; कार से घर लौटते वक्त पहले गाड़ी का शीशा तोड़ा गया, फिर गोलियों से भून डाला

Thu, 21 Nov 2024 08:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi News: सदर एसडीपीओ राकृष्ण ने बताया कि मुखिया सीतामढ़ी स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान रीगा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के समीप अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इसमें मुखिया की मौत हो गयी है।
विज्ञापन
मुखिया मधुरेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी में कचोर पंचायत के मरपा से मुखिया मधुरेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना मिश्रा की हत्या कर दी गई। वह अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने ओवरटेक कर गाड़ी रोकी। फिर ईंट फेंककर मुखिया की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद गोलियों से मुखिया को भून डाला। चौंकानी वाली बात यह है कि अपराधियों ने केवल मुखिया को ही अपना निशाना बनाया। बगल की सीट पर बैठी मुखिया की पत्नी और पीछे की सीट पर बैठे कुत्ते को छोड़ दिया। गोली लगने के बाद मुखिया की पत्नी ने घर पर फोन कर बेटी को गोली लगने की सूचना दी। जिसके बाद परिजन व समर्थक अस्पताल पहुंचे और आक्रोश जताने लगे।

विज्ञापन


हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
अस्पताल में समर्थकों की भीड़ जुट गयी। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आननफानन में मुखिया को अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना रीगा थाना क्षेत्र के रामनगर हरिहरपुर के समीप की है। बताया जा रहा है कि मुखिया पर एक दर्जन से अधिक गोलियां बरसाई है। हालांकि अबतक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आक्रोशित लोगों को देखते एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर जुटी रही।

अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक मुन्ना मिश्रा विगत दो टर्म से कचोर पंचायत के मुखिया पद पर जीतते आए है। उनको एक बेटा व एक बेटी है। बड़े भाई की भी मौत इसी वर्ष बीमारी से हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ पूर्व का विवाद चल रहा था। मामले को लेकर सदर एसडीपीओ राकृष्ण ने बताया कि मुखिया सीतामढ़ी स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान रीगा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के समीप अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इसमें मुखिया की मौत हो गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। किसने और क्यों हत्या की? इसकी जांच चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें