महिला और उसकी बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
मोतिहारी में महिला और उसकी बेटी गंडक नदी में डूब गई। NDRF की टीम दोनों की तलाश कर रही है। इधर, मायके वालों का आरोप है कि उनके दामाद ने अपनी पत्नी और बेटी को नदी में फेंक दिया। वहीं आरोपी का कहना है कि मेरी पत्नी और बच्ची नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान दोनों गहराई में जाकर डूब गई। घटना बुधवार की करीब तीन बजे गोपालगंज जिला के महमदपुर थाना क्षेत्र में गंडक नदी पर बने पुल के पाया संख्या तेरह के पास हुई डुमरिया घाट और महमदमपुर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पति बोला- स्नान करने के दौरान डूबी पत्नी और बेटी
महिला और उसकी बेटी की पहचान डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के हुसैनी गांव स्थिय वार्ड नंबर 7 निवासी जीतन साह की 35 वर्षीय पत्नी बसंती देवी और 11 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी गंडक नदी में डूब गई। आरोपी जीतन साह ने बताया कि मेरी पत्नी और बेटी दोनों स्नान करने गई थी। बसंती नदी में नहाने के लिए तो उसे पानी का अंदाजा नहीं हो सका और वह डूबने लगी। तभी बचाने के लिए खुशी नदी में गई। और वह भी डूब गई। घटना की जानकारी काफी देर से हुई। घटनास्थल के पास पहुंच कर काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का पता नहीं चला। उसके बाद डुमरियाघाट और महमदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। और माँ बेटी की तलाश कर रही है।
महिला ने अपनी बेटी के साथ छलांग लगा दी
कुछ लोगों का कहना है कि आशंका है कि पति से अनबन होने के कारण महिला ने अपनी बेटी के साथ छलांग लगा दी। वहीं चकिया डीएसपी सतेंद्र सिंह बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया। इस वजह से घटना की वजह साफ नहीं हो सका है। गोपालगंज के महमदपुर और डुमरियाघाट की पुलिस एसडीआरएफ की मदद से मां बेटी की तलाश कर रही है। मायके वाले के आरोप और जीतन साह के बयान के आधार पर मामले की जांच चल रही है।