फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सगी मां ने दुधमुंहे बच्चे के गर्दन पर किया चाकू से हमला, पति ने कहा- मानसिक संतुलन है खराब

Sun, 29 Jun 2025 12:58 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : अचानक बच्चे के चीखने की आवाज आयी। बच्चा के पिता दौड़ कर उस ओर भागे। वहां पहुंचते ही पिता के मुंह से चीख निकल गई। मासूम बच्चे को लेकर पिता अस्पताल भागे, जहां डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया है।   
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में एक महिला ने अपने 15 महीने के दुधमुंहे बच्चे के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चा को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के जमुआवां गांव की है। हर्षवीर (15 महीना) की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : नई नवेली दुल्हन ट्रेन से गायब; पति से कहा- बाथरूम से आती हूं, फिर मोबाइल हो गया ऑफ

 घायल बच्चा के पिता निशांत कुमार ने बताया कि घटना शनिवार की है। वह अपनी पत्नी जुली कुमारी को चाय बनाने के लिए बोला, जिसके बाद वह किचेन में चाय बनाने चली गई। इसी बीच बच्चा भी अपनी मां के पास जा पहुंचा। तभी बच्चा की मां जुली कुमारी ने घर में रखे चाकू से बच्चा के गर्दन पर हमला कर दिया। बच्चा के रोने की आवाज सुन जब वह वहां पहुंचा तो उसके होश ही उड़ गये। बच्चा जमीन पर गिरा पडा था और खून से लथपथ था।आननफानन में बच्चे को लेकर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे     की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन दरिंदों ने मिलकर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को दबोचा

पति का यह भी कहना है कि उनकी पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उनसे बिना बताए ही उनकी शादी कराई गई थी। शादी के बाद वह कई बार घर से भी बिना बताए भाग चुकी है। मानसिक संतुलन खराब है। इस संबंध में वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में आया है।लेकिन अभी कोई आवेदन नहीं आया है।वजीरगंज थाना द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें