News : बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर मां-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने घर में घुसकर मां-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के पताही हरि माई स्थान के पास की है। घटना के जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले में जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटनाके संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि देर शाम रोहित अपनी माँ को लेकर बाहर जा रहा था और तभी आरोपी अमर हाथ में हथियार लेकर आया और पूरा मैगजीन खाली कर दिया। गोली मारने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। रोहित को गोली मारने के बाद बेटे को बचाने के लिए आई मां को भी उसने गोली मार दी, जिससे उसके मां की भी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा।
मामले की जानकारी के बाद सिटी एसपी विक्रमशिहाग और डीएसपी टाउन टू विनीत सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान घर और घर के बाहर आधे दर्जन गोली के खोखे बरामद हुए। पुलिस ने मामले की जांच के लिए इसके लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि दो परिवार के बीच जमीनी विवाद है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पड़ोसी अमर कुमार और उसका परिवार फरार हो गया।
विज्ञापन
इस मामले में सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि दो परिवार के बीच में पहले से ही विवाद था। आज इसको लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ। इसके पहले भी कई बार कहासुनी और विवाद हो चुका है। परिजनों के अनुसार छत से पानी गिरने और दूसरे मामले को लेकर के विवाद आज ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। बहुत जल्द ही मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा