Bihar : बिहार विधान सभा चुनाव होने में कुछ समय शेष रह गए हैं। इस चुनाव से पहले मानसून सत्र शुरू हो रहा है। मानसून सत्र शुरू होने की तिथि पहले से स्पष्ट है।
बिहार विधान परिषद् का मानसून सत्र सोमवार, 21 जूलाई से शुरू हो रहा है, जो 25 जुलाई तक चलेगा। बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में सभी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में मानसून सत्र (210वें) के सुगम एवं सफल संचालन पर चर्चा की गई। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी दलों के नेताओं से आगामी सत्र के कुशल, सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु सार्थक सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
इस बैठक में संसदीय कार्य विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी, उप सभापति प्रो.(डॉ.) राम वचन राय, सदन उप नेता प्रो.(डॉ.) राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह, मुख्य सचेतक विरोधी दल अब्दुल बारी सिदि्दकी, सचेतक सत्तारूढ़ दल रीना देवी, सदस्य बिहार विधान परिषद् नवल किशोर यादव, विरेन्द्र नारायण यादव, डॉ. मदन मोहन झा, संजय कुमार सिंह, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, शशि यादव और बिहार विधान परिषद् के सचिव अखिलेश कुमार झा शामिल हुए। उक्त बात की जानकारी बिहार विधान परिषद के जन संपर्क पदाधिकारी अजीत रंजन ने दी।