फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'एक रात का दस हजार दूंगा', यह कहते हुए लड़की से छेड़खानी करने लगा मनचला; जानिए पूरी कहानी

Sun, 02 Feb 2025 03:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Police: लड़की दुकान पर किराने का सामान लेने गई थी। इसी बीच वहां खड़ा मनचला उसके साथ छेड़खानी करने लगा। लड़की ने विरोध किया लेकिन आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद वह शोर मचाने लगी। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने का मामला निकलकर सामने आया है। 40 साल के मनचले ने 15 साल की लड़की के साथ छेड़खानी की। मामला पटना के पीरबहोर थाना इलाके में। शनिवार शाम घर से किराने के दुकान पर सामान लेने गई नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी का नाम राजा है। 

विज्ञापन


राजा मेरे साथ छेड़खानी करने लगा
घटन के बाद नाबालिग पीड़िता ने बताया कि मैं अपने घर से किराने का सामान लाने गई थी, तभी वहां मौजूद राजा मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। मैंने विरोध किया तो मेरा हाथ पकड़ कर ले जाने लगा और मुझसे कहा कि "चलो मेरे साथ। मैं हवाई जहाज से तुम्हें घुमाने ले चलता हूं। मैं इसके एवज में तुम्हें एक रात का दस हजार रुपया दूंगा।" यह सुनते ही मैं शोर मचाने लगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। 

पुलिस ने आरोपी को खदेड़ कर पकड़ा
जब इस बात की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी तब परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत पीरबहोर थाना में दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद महिला दारोगा ने आरोपी के घर पर छापेमारी की लेकिन आरोपी के घर के सभी सदस्य फरार मिले। शनिवर शाम को पीरबहोर थाने को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी राजा अशोक राजपथ के पिलर नंबर 25 के पास किसी से मिलने आया है। सूचना मिलते ही दरोगा भवानी झा ने उसे गिरफ्तार करने पहुंचीं तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने फौरान आरोपी राजा को खदेड़ कर पकड़ लिया और थाने लेकर चली गई। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें