फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: विवाह पंचमी पर निकली झांकी पर उपद्रवियों ने किया पथराव, कई लोग जख्मी; कई लोगों पर मामला दर्ज

Sat, 07 Dec 2024 07:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में नगर थाना क्षेत्र के वाजितपुर में विवाह पंचमी के मौके पर निकाली जा रही झांकी पर उपद्रवियों द्वारा पथरबाजी की गई है। देखते ही देखते कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि शुक्रवार रात जब बाजितपुर से विवाह पंचमी के मौके पर झांकी निकाली जा रही थी तब धार्मिक स्थल में बैठे लोगों ने लाठी डंडे और पत्थरबाजी करने लगे। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ विकाश कुमार सदर सिटी एसपी डीएसपी अमित कुमार सहित भारी संख्या पहुंची पुलिस में मामले को शान्त करा लिया है। हालांकि, स्थिति तनावपूर्ण है। इलाके में भारी संख्या पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन

देखते ही देखते होने लगा पथराव
बताया जाता है प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी तरौनी गांव विवाह पंचमी पर झांकी निकलकर बाजितपुर की तरफ जा रही है। इस दौरान बाजितपुर में झांकी के पहुंचने पर दोनों समुदाय के लोगों के बीच बहस शुरू हो गई जो देखते ही देखते पत्थरबाजी और मारपीट में तब्दील हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे सिटी एसपी सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत करा लिया है। 


सीसीटीवी खंगाल रही दरभंगा पुलिस

इस सम्बंध में सिटी एसपी अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। घटना की जांच के बाद उचित कार्यवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना को लेकर इलाके में लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फुटेज आने के बाद मामले की सही जानकारी मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पथराव करने के मामले पुलिस ने 11 नामजद और 200 अज्ञात लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उपद्रवियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस इलाके में लगातार छापेमारी करने में लगी है। 

 एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की गई है। वीडियो से पहचान के आधार पर नगर थाना में 11 नामजद 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने नगर थाना में धारा-190/191(2)/191(3)/115(2)/126(2) / 118(1)/ 109/ 132/ 121(1)/ 121(2)/ 324(1)/ 196/299 बी०एन०एस० 2023 एवं Section 9 Bihar Control of the use and play of Loudspeaker Act 1955 के तहत दर्ज किया गया। इस संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने देर शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह से सामान्य एवं शांतिपूर्ण है। दोनों पक्षो एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक किया गया है। घटना में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें