फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'लालू की दागदार छवि से राजद को लग रहा है डर', मंत्री मंगल पांडेय ने क्यों कहा ऐसा?

Thu, 16 Jan 2025 03:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के नए पोस्टर में तेजस्वी यादव हैं, लेकिन लालू की जगह लालटेन ने ले लिया है। यह राजद की बिहार की जनता को झांसा देने की राजनीति है।
विज्ञापन
मंत्री मंगल पांडेय और राजद सुप्रीम लालू यादव की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य व कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कई मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की दागदार छवि से अब राजद को डर लगने लगा है। उनके जंगल राज वाली याद को बिहारी जनमानस से मिटाने की असफल कोशिश के तहत बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने अपने हेड क्वार्टर के मेन पोस्टर से राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की फोटो को हटा दिया है। कुछ दिन पहले तक पोस्टर पर एक तरफ तेजस्वी और दूसरी तरफ लालू यादव की फोटो थी।

विज्ञापन


लालू की जगह लालटेन ने ले लिया
मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि नए पोस्टर में तेजस्वी यादव हैं, लेकिन लालू की जगह लालटेन ने ले लिया है। यह राजद की बिहार की जनता को झांसा देने की राजनीति है। मगर बिहार की जनता 15 वर्षों तक के राजद शासनकाल की उन भय, दहशत और सिहरन भरी यादों को आज तक नहीं भूली है। उन्होंने कहा है कि 2020 के विधानसभा चुनाव के समय भी लालू यादव को पोस्टर से हटा दिया गया था। मगर राजद बेशर्मी से आज भी लालू यादव को अपना स्वयंभू सुप्रीमो बनाये हुए है। दरअसल यह राजद की जंगलराज वाले दाग को धोने की नाकाम कोशिश है।

ऐसा कर राजद का पाप नहीं धुलने वाला है
उन्होंने कहा है कि राजद लाख कोशिश कर लें, बिहार के लोग 2005 के पहले की भयावह याद को आज भी नहीं भूले हैं। यह वह दौर था जब शाम के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डरते थे। नरसंहारों का अंतहीन सिलसिला, फिरौती के लिए अपहरण को उधोग का मिला दर्जा, डर के कारण डॉक्टरों, इंजीनियरों, व्यवसायियों आदि का बिहार से पलायन, अपराध की रिकार्डतोड़ घटनाएं, जातीय उन्माद में हिंसा-प्रतिहिंसा आज भी बिहारवासियों के जेहन में ताजा है। केवल पोस्टर से लालू यादव की फोटो हटाने से राजद का पाप नहीं धुलने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें