फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News :  खगड़िया में जमीनी विवाद में अधेड़ को गोली मारकर हत्या, थानाध्यक्ष को भी मारी

Tue, 05 Nov 2024 11:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं जांच के लिए पहुंचे थानाध्यक्ष पर भी गोली चला दी। पुलिस ने खदेड़कर उस अपराधी को पकड़ लिया जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया में बेखौफ अपराधियों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में जांच के लिए गए थानाध्यक्ष को भी अपराधियों ने गोली मार दी।  हालांकि इस घटना में वह बाल-बाल बच गये। हालंकि पुलिस ने उस अपराधी को खदेड़कर पकड़ लिया जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महाद्दीपुर निवासी शैलेन्द्र सिंह मंगलवार रात करीब 8 बजे अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनकी गोली मार हत्या कर दी। जिसके बाद अपराधी मौके वारदात से फरार हो गए। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। इधर घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पसराहा थाना अध्यक्ष संजय विश्वास पहुंचकर घटना का जायजा लेने लगे। तभी एक अपराधी थानाध्यक्ष  पर गोली चला दी। हालांकि इस घटना में गोली उनके सिर को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने खदेड़कर भुगते हुए उस अपराधी को पकड़ लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी अपराधी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल थानाध्यक्ष का इलाज सदर अस्पताल खगड़िया में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि थानाध्यक्ष घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए उनका पीछा कर रहे थे। इसी दौरान उनको गोली मारी गई है। हालांकि घटना स्थल पर खगड़िया एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने खुद पहुंच जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि छह वर्ष पहले भी पसराहा थाना में थानाध्यक्ष पद पर तैनात आशीष कुमार की हत्या अपराधियों ने कर दी थी। जिसके बाद उक्त थाना को अति संवेदनशील घोषित कर दिया गया। इधर इस घटना के बाद एक बार फिर खगड़िया पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। विगत चार महीने की बात करें तो खगड़िया में आधा दर्जन हत्या का अंजाम दे दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन हत्या के मामलों का अब तक उद्भेदन पुलिस नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें