फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दुकान का शटर खोल रहा था दवा विक्रेता, दिवंगत वार्ड सदस्य के पति ने मार दी गोली; जानें मामला

Sun, 23 Mar 2025 03:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Supaul News: घटना सदर थाना क्षेत्र के सुखपुर बाजार की है। दोनों पक्षों में लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। आरोप है कि गोली चलाने वाला शख्स नशे का कारोबार करता है और अक्सर नशे में रहता है।
विज्ञापन
दवा व्यवसायी की हालत गंभीर है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखपुर बाजार में रविवार की सुबह गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना में एक दवा विक्रेता गंभीर रूप से घायल है। उसका ईलाज शहर के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। वही सदर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सुखपुर वार्ड 13 निवासी स्व गौरीशंकर प्रसाद सिंह का 45 वर्षीय अरविंद कुमार सिंह उर्फ पप्पू रविवार की सुबह सुखपुर बाजार स्थित अपनी दवा दुकान पर पहुंचा था। जहां दुकान का शटर खोलने के बाद वह साफ-सफाई के काम में जुटा था। इसी बीच सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोसी रंजीत कुमार सिंह उर्फ टिंकू चादर लपेटे पहुंचा और अचानक गोली चला दी। गोली  पप्पू के सीने के नीचे पेट में लगी और आरपार हो गई। जिसकी वजह से उसका रक्तस्राव होने लगा। इस बीच टिंकू मौके से फरार हो गया। इधर, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से पप्पू को इलाज के लिए शहर के अनंत प्रेरणा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आईसीयू में उसका उपचार जारी है। इलाज कर रहे डॉ बीके यादव ने बताया कि मरीज फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहा था लंबे समय से विवाद
इधर, घायल पप्पू सिंह के बहनोई मनोज सिंह ने बताया कि रंजीत और पप्पू आपस में चचेरे भाई हैं। रंजीत की पत्नी वार्ड सदस्य थी, जिसका बीते साल निधन हो गया। वही ग्रामीणों की मानें तो मनोज के घर से सटे पुश्तैनी जमीन के एक हिस्से को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसमें से कुछ जमीन रंजीत ने बेची भी थी। इसको लेकर विवाद की वजह से कई बार कहा सुनी हुई थी। करीब दो वर्ष पूर्व रंजीत ने अरविंद की गाड़ी और घर में भी आग लगा दी थी। हालांकि बाद में अरविंद ने ही रंजीत को पुलिस हिरासत से मुक्त कराया था।

नशे का कारोबार करता है आरोपी, अक्सर नशे में रहता है
घायल अरविंद के बहनोई मनोज सिंह ने बताया कि रंजीत नशे के कारोबार में संलिप्त है। वह गांव में शराब, स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करता है। साथ ही अक्सर नशे में रहता है। बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व अरविंद के पिता के मृत्युभोज में बुलाने पर भी रंजीत नहीं पहुंचा था। इसके बाद से दोनों पक्षों में कोई बातचीत भी नहीं हुई। रविवार की सुबह अचानक उसने अरविंद पर गोली चला दी। इससे पूर्व गांव में उसे दो लोगों को जान से मारने की बात कहते सुना गया।
विज्ञापन


पुलिस को अभी नहीं मिला है कोई आवेदन
इधर, सदर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि गोलीकांड की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। हालांकि किसी भी पक्ष से पुलिस को कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। घायल अरविंद से अस्पताल में मुलाकात की गई, लेकिन वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


गया में युवक की हत्या, पत्नी बोली- घर घुसकर अपराधियों ने मारी गोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें