फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मेदांता अस्पताल की नर्स का मर्डर, दिनदहाड़े पटना में चाकू गोदकर मार डाला

Sat, 12 Aug 2023 05:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: कंकड़बाग थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में दिनदहाड़े मेदांता हॉस्पिटल की नर्स की हत्या कर दी गई। अपराधी ने बीच सड़क पर चाकू गोदकर उसे मार डाला। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के साईं नेत्रालय के पास की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नर्स ड्यूटी कर घर लौट रही थी। इसी बीच अपराधी अचानक नर्स के सामने आकर खड़ा हो गया। नर्स जबतक कुछ समझ पाती, अपराधी ने चाकू निकाला और नर्स पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगा। नर्स तब तक बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। उसे मरा हुआ समझ कर अपराधी फरार हो गए। 

विज्ञापन


अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती थी
इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायल नर्स को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। मृतका की पहचान पूर्णिया निवासी सोनी कुमारी (25) के रूप में हुई है। सोनी कुमारी पटना के मेदांता अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती थी।
 

विज्ञापन

घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस
इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कंकड़बाग थाना प्रभारी रवि शंकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मृतका के परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें