फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ठनका की चपेट में आने से बच्चा समेत चार लोगों की मौत, कई घायल

Mon, 16 Jun 2025 10:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Bihar : गंगा दशहरा के बाद भी अब तक बिहार में मानसून का प्रवेश नहीं हो पाया है, लेकिन बिहार के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश हो रही हैं। बारिश के दौरान वज्रपात भी हुआ, जिसकी चपेट में आने से बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर जिले के अलग-अलग इलाकों में ठनका की चपेट में आने से 4 व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं करीब 5 युवक घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है। घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना चौसा के मुफ्फसिल थाना और राजपुर थाना क्षेत्र का है।  

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: 'मैं इससे बहुत प्यार करती थी, साथ लेकर सोती थी', अंडे देने वाली मुर्गी मारने पर FIR, महिला ने जड़े आरोप

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि चौसा प्रखंड के थाना घाट पर प्रतिदिन की तरह लोग पहुंचे थे। इनमें 8 लोग एक साथ चौसा बाजार के भी गए थे। दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही अचानक बारिश शुरू हुई, सभी लोग पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच एक तेज गर्जना के साथ ठनका गिरा, जिससे सभी आठ लोग जमीन पर गिर पड़े। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इस दुर्घटना में नरबतपुर निवासी विरेन्द्र गोंड (50), मिथिलेश राम (22) बलिराम राम एवं श्रीभगवान उर्फ झोला यादव (50) की मौत हो गई। घायलों में  नंदजी राम के पुत्र सोनू राम (18), बलिराम राम का पुत्र लालू राम (18), अमर भारती का पुत्र नीरज कुमार (18) और उपेन्द्र चौधरी का पुत्र अमित कुमार चौधरी (30) शामिल हैं। सभी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : बिहार के चर्चित हथकटवा कांड के 11 दोषियों को उम्रकैद; जानिए, कब-क्या हुई थी वारदात

वहीं दूसरी घटना राजपुर थाना क्षेत्र के दवेढ़ियां गांव की है, जहां ठनका की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना में अन्य तीन लोग घायल हो गये हैं, जिनका उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान परजीवन राम के पुत्र अंकुश कुमार (12) के रूप में की गई है। इस बच्चे की मौत राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चौसा प्रखंड के अंचल अधिकारी  और थानाध्यक्ष शम्भू भगत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें