फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मालगाड़ी ट्रेन हुई डिरेल, जंक्शन के पास हुआ हादसा; घंटों खड़ी रही कई ट्रेन

Mon, 16 Jun 2025 09:07 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : बिहार में एक मालगाड़ी डिरेल हो गई है। उसमें दो पहिया जंक्शन के थोड़ा पहले उतर गया है, जिसके कारण मेन लाइन डिस्टर्ब हुआ है। मेन लाइन प्रभावित होने से इस रूट की कई ट्रेनों को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
रेल डिरेल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास में एक हादसा हुआ है। कपरपुरा से ट्रैक के लिए गिट्टी को गिरा करके आ रही मालगाड़ी बेपटरी हो गई है। घटना के बाद मौके पर रेलवे के कई आला अधिकारी पहुंचे हैं। घटना के बाद कई ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। सोनपुर से एआरटी को बुलाया जा रहा है और इसको ठीक करने के बाद परिचालन को शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल मुजफ्फरपुर जंक्शन के आगे हाजीपुर लाइन के पास में एक मालगाड़ी अचानक डिरेल हो गई है। बताया गया है कि ट्रेन जंक्शन की यार्ड में आ रही थी और तभी इस दौरान मालगाड़ी के एक डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें उक्त डिब्बे के दो पहिए है।रेलवे विभाग को जानकारी मिलने के बाद अब रेल महकमे में अफरातफरी मच गई है।घटनास्थल पर सोनपुर डीआरएम विवेक भूषण सूद स्टेशन मास्टर स्टेशन अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं। इस घटना से विभाग पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं आपको बता दें कि बीते एक वर्ष में ऐसी तीन घटना हो चुकी।वही घटना के बाद से कई ट्रेनों के परिचालन को रोक दी गई है और कई ट्रेन जंक्शन पर रुकी हुई है।जिसके मुजफ्फरपुर पुणे एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है।

पूरे मामले पर सोनपुर मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद ने बताया कि शाम को ब्लॉक में रैक को खाली कर लौट रही मालगाड़ी डिरेल हो गई है। उसमें दो पहिया जंक्शन के थोड़ा पहले उतर गया है, जिसके कारण मेन लाइन डिस्टर्ब हुआ है। इसको जल्द ठीक करा लिया जायेगा। जानकारी के बाद रेल के अधिकारी इसकी मरम्मती कराने में जुट गए हैं। मेन लाइन प्रभावित होने से इस रूट की कई ट्रेनों को रोक दिया गया है। जल्द ही सोनपुर से एटीआर की टीम मौके पर पहुंच कर ठीक करने का काम शुरू कर देगी। डीआरएम विवेक भूषण सूद का कहना है कि ट्रेनों को रोका गया है, अभी रूट डाइवर्ट करने की जरूरत नहीं है अगले एक से डेढ़ घंटे में इसको दुरुस्त कर लिया जाएगा। एक कोच के दो पहिए हट गए हैं, जिसके कारण रेल लाइन प्रभावित हुआ है जल्द ठीक कराया जा रहा है।

रेल डिरेल

 

रेल डिरेल

 

रेल डिरेल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें