फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : हवन के लिए अंदर घुसने में चली गई दो की जान; गायत्री महायज्ञ के दौरान भगदड़ में कई घायल

Fri, 03 Nov 2023 11:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Stampede in Saran : सारण में गायत्री महायज्ञ के दौरान चल रहे हवन में शामिल होने के लिए धक्कामुक्की में कुछ लोगों का गिरना और फिर उससे मची अफरातफरी भारी पड़ी। दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। कई इस भगदड़ में घायल हैं।
विज्ञापन
गायत्री महायज्ञ के दौरान लगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूजा स्थल में नजदीक पहुंचकर हवन करने की आपाधापी कई जगह देखने को मिलती है, लेकिन इसी आपाधापी में धक्कामुक्की होने लगे तो अच्छे मुहूर्त में बहुत बुरा हो जाता है। यही बिहार के सारण में हुआ। दरियापुर के मस्तीचक इलाके में गायत्री महायज्ञ की भीड़ में हवन के लिए आपाधापी ऐसी मची कि कुछ लोग गिर पड़े। इसके बाद स्थिति संभलने की जगह बिगड़ गई। कुछ लोग गिरे तो कुछ लोग उन्हें उठाने की जगह आगे बढ़ने लगे। फिर देखते ही देखते भगदड़ मच गई। जबतक लोग संभलते और चाक-चौबंद व्यवस्था का दावा कर रही पुलिस-प्रशासन की टीम सबकुछ संभालती, दो महिलाओं की मौत हो गई। कई घायल होकर अस्पताल में हैं।

विज्ञापन


हवन के लिए अंदर घुसने के दौरान भगदड़ मची
इधर, घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और हालत को काबू करने में जुट गई। सारण के एसपी और अन्य अधिकारी हवन स्थल के पास पहुंचे। सारण एसपी के अनुसार चार दिनों के अनुष्ठान का आखिरी दिन है। हवन के लिए अंदर घुसने के दौरान भगदड़ मची। घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

देश के सबसे बड़े यज्ञ करवाया जा रहा
इधर, महायज्ञ समिति का कहना है कि यहां पर देश के सबसे बड़े यज्ञ करवाया जा रहा है। चार दिवसीय इस यज्ञ का आज अंतिम दिन है। 251 कुंडीय महायज्ञ में सम्मिलित होने के लिए पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश और पड़ोसी देश नेपाल समेत अन्य जगहों से भी लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। भीड़ अधिक होने के कारण हवन के लिए अंदर घुसने की होड़ सी मच गई थी। इसी कारण से भगदड़ मची। बता दें कि यह महायज्ञ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अखंड ज्योति आई अस्पताल के उद्घाटन के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें