फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Fire News : पाल होटल में जान गंवाने वाले सभी युवा थे, इनमें तीन युवतियां; देखें ताजा अपडेट

Thu, 25 Apr 2024 11:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : पटना के पाल होटल में आग बुझे दस घंटे हो गए, लेकिन अबतक सिर्फ एक मृतक की पहचान हुई है। उम्र और लिंग की जानकारी यहां देखें। मरने वालों की अधिकतम उम्र 40 साल थी।
विज्ञापन
पाल होटल में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के पाल होटल में आग बुझे दस घंटे हो गए। इस घटना में महिला सहित अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन पहचान सिर्फ एक की हुई है। मरने वालों की अधिकतम उम्र 40 साल थी। मरने वालों में तीन महिलाएं हैं, जिनकी उम्र लगभग 25 साल है, जबकि तीन पुरुष थे। उन तीन पुरुषों में एक की उम्र 25 साल, दूसरे की 35 साल और तीसरे की लगभग 40 साल है। मरने वालों में अब तक सिर्फ एक की पहचान हुई है जो भभुआ जिला के कैमूर निवासी स्वर्गीय शरण सिंह के पुत्र दिनेश सिंह (40) थे। यह पूरा अपडेट सबसे पहले 'अमर उजाला' आप तक पहुंचा रहा है। 

विज्ञापन



घायलों की सूची यहां देखें 
पाल होटल सहित तीन होटलों से रेस्क्यू किये गये घायलों में सात पुरुष और तीन महिलाएं हैं। पुरुषों में 15 साल के किशोर से लेकर 47 साल तक के लोग हैं, वहीं महिलाओं में 33 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक की महिलाएं शामिल हैं। घायलों की पहचान अनुराग सिंह (15), गोरख कुमार(16), रोहित कुमार (22), आदित्य पटेल (22), मोहम्मद शब्बीर (34), अमलेश तिवारी (40), अरविंद तिवारी (45) और जितेंद्र कुमार (47) हैं, जबकि महिलाओं में विजयलक्ष्मी (30), पूनम देवी (33) और शेख दुलारी(40) शामिल हैं।

रेस्क्यू करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इनकी नहीं हो पाई है पहचान 
पाल होटल में हुए भीषण अगलगी में तीन अन्य लोग ऐसे भी हैं, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। निश्चित रूप से ये सभी गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिस वजह से ये अपनी पहचान बता पाने में फिलहाल असमर्थ हैं। वहीं दूसरी ओर इनको खोजने वाले लोग अभी तक यहां नहीं पहुंचे हैं। इन लोगों में दो महिलाएं हैं जिनकी उम्र 21 और 35 वर्ष है जबकि तीसरा शख्स 25 वर्षीय पुरुष है। पुलिस इनकी पहचान में जुटी हुई है।
विज्ञापन

रेस्क्यू करते अग्निशमनकर्मी।  - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पाल होटल में लगी आग 
पटना के बड़े और पुराने होटलों में से एक पाल होटल (रेलवे स्टेशन के पास) में भीषण आग लग गई, जिसमें अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 30 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। चार मंजिल की इस इमारत में लगी आग ने पास के दो और होटलों को भी अपनी जद में ले लिया था। फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां तत्पर होकर बड़ी मुश्किलों से भीषण आग पर काबू पाया। इस दौरान फायर ब्रिगेड और पुलिस के लगभग 100 से अधिक कर्मचारी मिलकर आग पर काबू पाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें