फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बारात से लौट रहे बस और  हाईवा में भिड़ंत, तीन बारातियों की मौत; कई गंभीर

Sat, 10 May 2025 10:07 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Accident News : शादी में शामिल होने के बाद बारात वापस लौट रही थी। इसी दौरान एक तेज आवाज हुई और चीख-पुकार मच गई। बस में एक हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बच्चा समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना-गया राष्ट्रीय उच्च पथ 22 पर तेज रफ्तार से जा रही हाईवा और बराती से भरे बस में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। घायलों में लगभग आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे घायल यात्रियों को निकाल कर अस्पताल भेजने लगे। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और घटना में घायल लोगों को अस्पताल भेजी। घटना जहानाबाद के करौना थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के समीप हुई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : प्लेटफॉर्म पर बने कंक्रीट का यात्री शेड गिरने से चार लोग घायल, ट्रेन के आने का कर रहे थे इंतजार

घटना के संबंध में घायल लोगों ने बताया कि लाल भदसारा गांव के रहने वाले लोग बारात से लौट रहे थे। इस दौरान करौना के समीप तेज रफ्तार से आ रहे हाईवा ने बस में जोरदार ठोकर मार दी। घटना होते ही काफी देर तक घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थाल पर आये और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भी काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : एक मां के 14 बच्चे जन्म लेने के बाद ही मर गए, अब 15वें को कैसे बिहार के सरकारी अस्पताल ने बचा लिया

इस घटना में प्रिंस (14) समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह हुए जख्मी हैं।जख्मी सभी लोगों को प्राथमिक उपचार करने के बाद पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। दुल्हीन बाजार से कादिरगंज थाना क्षेत्र के दतमई गाँव बारात गई थी। सुबह जब बारात लौट रही थी, तभी हाईवा ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।    मर गया प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि हाईवा ट्रक का चालक काफी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था जिसके कारण घटना हुई है। घटना के समय काफी जोरदार आवाज हुई। उसके बाद बस में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।


                           

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें