बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो निजी बैंक मैनेजर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। यह पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा स्थिति एनएच 28 के समीप की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर डाक बंगला के रहने वाले आशीष कुमार और मुजफ्फरपुर के रहने वाले रवि कुमार के रूप में की गई है। वहीं घायल युवकों में वैशाली जिले के रहने वाले राहुल कुमार और धनबाद निवासी निरंजन सिंह हैं। सभी एक ही बैंक में एक साथ काम करते थे।