फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कभी नक्सली क्षेत्र के रूप में था कुख्यात, अब मधुबन नगर पंचायत बन गया; चुनाव में क्या होगा असर?

Thu, 08 May 2025 02:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election 2025 : लंबे समय तक यह क्षेत्र नक्सलियों के खौफ के कारण चर्चित था। फिर बदलाव का दौर आया तो विकास की सीढ़ी चढ़ते हुए नगर पंचायत बनाने का एलान हुआ। यह एलान ही रह जाता, लेकिन अब चुनाव के पहले सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन
बिहार सरकार मंत्री जीवेश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले नीतीश कुमार सरकार ने पूर्वी चंपारण जिले की एक पुरानी मांग पूरी कर दी है। राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने मधुबन को नगर पंचायत के रूप में अधिसूचित कर दिया है। यह एलान करीब ढाई साल पहले हुआ था, लेकिन बिहार चुनाव 2025 से पहले यह अधिसूचना जारी हो गई है। मधुबन विधानसभा सीट अभी भाजपा के पास है और चुनाव से पहले इस अधिसूचना के लिए यहां के भाजपा विधायक राणा रंधीर सिंह भी प्रयासरत थे। मधुबन के नगर पंचायत बनने के साथ ही बिहार में नगर पंचायतों की संख्या बढ़कर 155 हो गई है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन

मधुबन मोतिहारी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
नक्सलियों के गढ़ के रूप में चर्चित मधुबन उतरी व दक्षिणी पंचायत के अंश भाग को मिलाकर मधुबन नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है, जो बड़ी उपलब्धि है। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद तेतरिया की सभा में सीएम नीतीश कुमार ने मधुबन, पकड़ीदयाल व मेहसी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की की थी। घोषणा के बाद प्रशासनिक महकमे के द्वारा कार्रवाई शुरू हुई। 2007 में अधिसूचना जारी हो गयी। पकड़ीदयाल व मेहसी नगर पंचायत के रूप में अधिसूचित किया गया, लेकिन मधुबन नगर पंचायत का मामला हाईकोर्ट में जा पहुंचा। हाईकोर्ट के स्टे के बाद से मामला अधर में चल रहा था। हलांकि मधुबन विधायक राणा रणधीर के प्रयास के कारण मधुबन को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है। मधुबन नगर पंचायत में दो राजस्व ग्राम विशुनपुर तारा 32 व मधुबन 85 शामिल किया गया है। 2011 की जनसंख्या के अनुसार इसकी 16391 है, जबकि नगर पंचायत का क्षेत्रफल 552.94 हेक्टेयर है।

 दिन दहाड़े मधुबन थाना, अंचल, ब्लाक, बैंकों व तत्कालीन सांसद सीताराम सिंह के आवास पर हुआ था हमला
23 जून 2005 को मधुबन में पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी के बाद दूसरी दिनदहाड़े हमला बोला था। करीब 200 से 300 की संख्या में आये नक्सलियों की टोली ने मधुबन थाना, अंचल, ब्लाक, बैंकों व तत्कालीन शिवहर सांसद सीताराम सिंह के आवास पर हमला कर दिया था। हमले में स्टेट बैंक के गार्ड रूपनारायण सिंह, थाने के सिपाही नासिर हुसैन नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गये थे। बैंको से लाखों रूपये की लूट के साथ ही थाने व अंचल से हथियार लूट लिए गये। नक्सलियों के लौटने के क्रम में सीआरपीएफ से मुठभेड़ में नक्सलियों को काफी क्षति हुई थी। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान भी शहीद हुए थे।

नगर पंचायत बनने से खुलेगा विकास द्वार
लंबी प्रतीक्षा के बाद मधुबन को नगर पंचायत की अधिसूचना जारी होने के बाद मधुबन में विकास की रफ्तार तेज होगी। बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होगा .नई कम्पनियां मधुबन की तरफ रूख करेगी, जिससे रोजगार के नये अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें