फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सनकी आशिक ने पहले नाबालिग को मारी गोली फिर खुद की ले ली जान, सुसाइड नोट में लिखी है कहानी

Thu, 30 Jan 2025 11:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Love Affair : लड़की का भाई अपने कमरे पर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा टूटते ही लोग देखकर अवाक् रह गये। अंदर में उसकी बहन के साथ एक लड़के की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
कमरे के अंदर पड़ी थी दो लाशें - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास में एक सनकी नाबालिग आशिक ने पहले नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली, जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटनास्थल से हथियार बरामद हुआ है। पुलिस ने आशिक के कमरे की भी तलाशी ली जहां से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मृतका की पहचान करगहर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी हवलदार पासवान की पुत्री श्वेता कुमारी के रूप में हुई है, जबकि प्रेमी शिवम कुमार भी इसी थाना क्षेत्र के भोला मोमिनपुर गांव निवासी अभय पासवान का पुत्र है। घटना जिला मुख्यालय सासाराम के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तकिया मोहल्ले की है। एक ही कमरे में खून से लथपथ दोनों के शव पड़े मिले। इधर घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी दिलीप कुमार भी अपने दलबल के साथ पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भाई के साथ किराए के मकान में कर रही थी मैट्रिक परीक्षा की तैयारी 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रेमी का मानसिक संतुलन कुछ बिगड़ गया था और वह लंबे समय से नाबालिग लड़की को परेशान भी कर रहा था। इस मामले में स्थानीय निवासी अरविंद कुमार का कहना है कि तकिया बाजार समिति के समीप एक गली में युवती अपने भाई के साथ किराए के मकान में रहकर मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रही थी। नाबालिग का किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था और इसी प्रेम-प्रसंग में नाबालिग लड़के ने लड़की की हत्या कर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग वहां जमा हुए तो उन्होंने देखा कि एक ही बेड पर दोनों खून से लथपथ पड़े हुए हैं और दोनों की मौत हो चुकी थी। उनके अनुसार लाबलिग़ लड़का और लड़की करगहर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं और नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के संदर्भ में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं घटना की सूचना पाकर रोहतास एसपी रौशन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

एक ही विद्यालय में पढ़ते थे 
घटना के संबंध में रोहतास एसपी ने बताया कि घटनास्थल से दो शव मिले हैं, जिसमें दोनों ही नाबालिक हैं। फिलहाल एफएसएल टीम द्वारा सबूत जुटाया जा रहा है और पुलिस को घटनास्थल से हथियार भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक व मृतका एक ही विद्यालय में पढ़ते थे तथा पिछले एक साल से एक मकान के अगल-बगल के कमरे में किराए पर रहते थे। हालांकि हाल ही में मृतका अपने मामा और भाई के साथ एक दूसरे मकान में शिफ्ट हुई थी, जहां यह घटना हुई है। एसपी के अनुसार लड़का के कमरे से डायरी में सुसाइड नोट की तरह लिखा हुआ भी प्राप्त हुआ है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


मामा और सगे भाई के साथ रह रही थी युवती 
घटना के संबंध में मृतका के मामा पिंकू कुमार ने बताया कि घटना के वक्त वह घर से बाहर अंडा लेने गया था। जब घर आया तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है और काफी पीटने के बाद भी नहीं खुला। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और दरवाजा तोड़ कर जब देखा तो सभी के होश उड़ गए। दोनों नाबालिग लड़का और लड़की एक ही कमरे में खून से लथपथ पड़े हुए थे तथा पास ही में हथियार और एक मोबाइल भी पड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें