फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना के एक्सिस बैंक में साढ़े 17 लाख रुपए की लूट, ग्राहक से भी 41 हजार रुपये छीने

Sat, 15 Jun 2024 03:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : एक्सिस बैंक में नकाबपोश हथियार बंद चार अपराधियों ने साढ़े 17 लाख रुपए लूट लिए। अपराधी बैंक आये ग्राहक गणेश चौधरी से भी 41 हजार छीन लिए। पुलिस का कहना है कि चार अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आये थे, जिन्होंने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
एक्सिस बैंक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में एक्सिस बैंक में नकाबपोश हथियार बंद चार अपराधियों ने साढ़े 17 लाख रुपए लूट लिए। यह घटना बिहटा के देवकुली गांव के समीप एक्सिस बैंक की है। घटना के संबंध में बैंक में मौजूद लोगों का कहना है कि अपराधी बैंक आये ग्राहक गणेश चौधरी से भी 41 हजार छीन लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मनेर की ओर फरार हो गये।

विज्ञापन


ग्राहक से भी लूटे 41 हजार रुपये
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि लूट की घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कुछ देर के बाद कई पुलिस अधिकारी भी  घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये। घटना की पुष्टि करते हुए पटना के सिटी एसपी पश्चिम ने बताया कि पटना के बिहटा स्थित देवकली गांव में शनिवार को लगभग आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी बैंक में घुस आए और हथियार के बल पर बैंक के सभी कर्मचारियों को अपने कब्जे में लिया और सेफ में रखे गए लगभग 17 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पटना के सिटी एसपी पश्चिम ने बताया कि बैंक में लूट-पाट के दौरान अपराधियों ने बैंक में आये ग्राहक गणेश चौधरी से भी हथियार के बल पर 41 हजार रुपये छीन लिए। घटना के बाद बैंक के कर्मचारियों ने इसकी सूचना बिहटा थाने को दी। सूचना मिलते ही बिहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के अनुसार पहले दो अपराधी बैंक के अंदर घुसे फिर तीसरा अपराधी अंदर गया, जबकि चौथा बाहर खड़ा हो कर फोन से बात कर रहा था। चार अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आये थेऔर घटना को अंजाम देने के बाद मनेर की ओर फरार हो गये। पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है। पुलिस का दावा ही कि अपराधियों की बहुत जल्द शिनाख्त कर ली जाएगी। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें