फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : आभूषण दूकान में डकैती, 50 लाख से अधिक की लूट; पांच अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Sat, 23 Nov 2024 09:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बेखौफ अपराधियों ने एक आभूषण दुकान में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। लूट लगभग 50 लाख से अधिक तकरीबन डेढ़ करोड़ की लूट की है। अब पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने पॉश इलाके के पुरानी पोस्ट ऑफिस चौक स्थित मार्किट में अनिल ज्वेलर्स नामक आभूषण दुकान में लगभग डेढ़ करोड़ लूट की है। दूकान में काम करने वाले कर्मियों का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले पांच अपराधी थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

विज्ञापन


चेहरा ढंक कर पहले घुसे दो अपराधी 
घटना के संबंध में आभूषण दुकान में काम करने वाले कर्मियों का कहना है कि अब कुछ ही देर में दूकान बंद किया जाता, इसको लेकर तैयारी की जा रही थी। उस समय दूकान में ग्राहक भी नहीं था। दूकान में दो महिलाकर्मी समेत चार कर्मी और दुकान मालिक और उनकी बेटी दुकान में थे। तभी ग्राहक की वेश में बारी-बारी से दो  युवक दूकान में घुसे और चेन दिखाने के लिए कहा। दुकान मालिक ने यह कहकर मना कर दिया कि अब दूकान बंद करने का समय हो गया है, कल आईयेगा। इतना सुनते ही दोनों युवक ने दूकान मालिक पर पिस्तौल तान दिया। उनके पिस्तौल तानते ही बाकी के तीन अपराधी भी दूकान के अंदर आ गये। फिर पिस्तौल की नोंक पर उनलोगों ने दूकान के कर्मी और मालिक को कब्जे में ले लिए और फिर तिजोरी में रखे सभी सामान को बैग में भरकर फरार हो गये।

15 मिनट तक लूटते रहे 
अपराधियों के भागने के बाद दूकान के मालिक ने घटना की सूचना पुलिस और फिर आसपास के लोगों को दी। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि  सभी अपराधी लगभग 25-30 वर्ष के थे। सभी ने अपने चेहरे ढंक रखे थे। हमलोगों को लगा कि दोनों ग्राहक हैं और ठंड के कारण अपने चेहरे को ढ़क रखा है। अपराधियों ने लगभग 15 मिनट में इस घटना में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें