फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सेना के जवान की अनूठी शादी, प्रेमिका के आगे नहीं चली किसी की, निराश होकर लौटी दुल्हन, जानें मामला

Sat, 23 Nov 2024 08:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

जवान पहले दूसरी युवती से शादी करने जा रहा था, लेकिन प्रेमिका के विरोध और पंचायत के प्रयास से वह अपनी पुरानी प्रेमिका से शादी करने के लिए तैयार हुआ। बलिया से आई दुल्हन और उनके परिजन निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन
मंदिर में संपन्न हुआ प्रेमी-प्रमिका का विवाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मांझी थाना क्षेत्र में सेना के जवान पप्पू कुमार उर्फ सोनू और उनकी आठ साल पुरानी प्रेमिका प्रीति कुमारी उर्फ सुमित्रा की शादी हाई-वोल्टेज ड्रामे और पंचायत के बाद संपन्न हुई। जवान अपनी आठ साल पुरानी प्रेमिका को छोड़कर दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। प्रेमिका के विरोध के बाद मामला गरमाया। पुलिस हस्तक्षेप और पंचायत के प्रयास के बाद अंततः रामघाट स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में दोनों की शादी संपन्न हुई। इसके बाद बलिया से आई दुल्हन और उनके परिजन निराश होकर लौट गए। प्रेमी-प्रेमिका ने शादी पंजीकरण कराने और साथ रहने का लिखित वादा किया। यह घटना स्थानीय क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि प्रेमी की शादी की सूचना से हतप्रभ प्रेमिका प्रीति कुमारी उर्फ सुमित्रा अपने परिजनों को लेकर अपने प्रेमी व सेना के जवान के पकड़ी बाजार स्थित दरवाजे पर आ धमकी। अपने प्रेमी के परिजनों और रिश्तेदारों से उसने अपने प्यार की दर्द भरी कहानी की सच्चाई बताई। उसने बताया उसका प्रेम आठ वर्षों से चल रहा है। हालांकि परिजनों ने प्रेमिका की प्यार की दास्तान को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए परिजनों संग उसे अपने दरवाजे से भगा दिया। बावजूद इसके प्रेमिका अपनी हिम्मत नहीं हारी और पुलिस बुलाने के लिए डायल 112 पर फोन कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को तत्काल हिरासत में लेकर अपने साथ थाने लेते आई।

विज्ञापन


थाने में शुरू हुआ विवाद
स्थानीय मांझी थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमित कुमार की मौजूदगी में प्रेमी और प्रेमिका के बीच विवाद शुरू हो गया। मौके की नजाकत को भांप कर आसपास के लोगों द्वारा मामले के निष्पादन के उद्देश्य से पंचायती का दौर शुरू हो गया। इसी बीच थाना परिसर पहुंचे मांझी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विशाल कुमार उर्फ बिट्टू राय, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा सिंह उर्फ़ पहलवान, समाजसेवी मुन्ना सिंह, माकपा नेता शैलेश कुमार यादव, समाजसेवी मयंक ओझा तथा प्रेमी के चाचा और अधिवक्ता कृष्णा चौधरी ने दिन भर दोनों के बीच पंचायती की, लेकिन प्रेमी और सेना का जवान पप्पू कुमार उर्फ सोनू अपनी प्रेमिका प्रीति कुमारी से शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ।

नहीं पहुंची बारात तो थाने पहुंची दुल्हन
वहीं, दूसरी तरफ मांझी से अपने दरवाजे पर सेना के जवान द्वारा बारात नहीं लाए जाने की खबर मिलने के बाद बलिया जिले के नरही गांव से कई परिजन युवक की होने वाली दुल्हन को साथ लेकर मांझी थाना परिसर पहुंचे गए। बाद में प्रेमिका तथा दुल्हन के आमने सामने होते ही दोनों का रोना शुरू हो गया। सेना के जवान को अपना जीवन साथी बनाने के लिए दोनों युवतियों ने रोते-रोते अपना अपना तर्क प्रस्तुत किया। बाद में बलिया से पहुंचे दुल्हन के परिजनों ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए सेना के जवान व दूल्हा के खिलाफ नरही थाना में मुकदमा करने की चेतावनी दी और दुल्हन को अपने साथ लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन


प्रेमी-प्रेमिका की हुई शादी
पंचायती के उद्देश्य से मांझी थाना परिसर पहुंचे लोगों ने प्रेमी और प्रेमिका को किसी तरह समझा बुझाकर अंततः शादी के लिए राजी करा लिया। घंटों में होने वाली शादी को मिनटों में हो गई। हालांकि बाद में प्रेमी और प्रेमिका ने मौजूद लोगों से छपरा व्यवहार न्यायलय में अपनी शादी को कानूनी रूप से भी पंजीकृत कराने के बाद एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाकर साथ-साथ हंसी खुशी रहने का लिखित कबूलनामा किया और अपने-अपने परिजनों के साथ अपने अपने घर लौट गए। इस अनूठी शादी की आसपास के क्षेत्र में काफ़ी चर्चा हो रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें