आरपीएफ ने चलाया था अप्रैल महीने में जागरुकता अभियान
दरअसल बेगूसराय रेलवे परिक्षेत्र में काफी सालों से अवैध अतिक्रमणकारी लोग बसे हुए हैं। यहां पर लगातार जिला पुलिस और रेल पुलिस की छापेमारी भी होती है। कार्रवाई भी होती है, पर हालात जस के तस बने रहते हैं। हाल ही में बेगूसराय आरपीएफ पोस्ट के नवपदस्थापित इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने यहां अप्रैल महीने में जागरूकता अभियान चलाया था। उन्होंने उस दौरान झोपड़पट्टी में रह रहे नागरिकों से अपील किया था कि अपराध न करें और इसे बढ़ावा ना दें। करीब 15 दिनों के बाद एक बार फिर घटी घटना ने झोपड़पट्टी को लेकर शहर में गंभीर सवाल पैदा कर दिए हैं।
यह खबर भी पढ़ें- Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज; पीएम मोदी बोले- बिहार के वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया
अतिक्रमण खाली करवाने आए अधिकारी हुए थे बेरन वापस
कुछ महीने पहले रेलवे परिक्षेत्र में जमे लोहियानगर झोपड़पट्टी के अवैध अतिक्रमणकारियों को खाली करवाने के लिए रेलवे विभाग के अधिकारी दल बल के साथ पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय बसे हुए लोगों द्वारा विरोध का उन्हें सामना करना पड़ा था। जिसके बाद तत्काल अतिक्रमण खाली करवाने की कार्रवाई को रोक दिया गया था। जो आज तक रुका हुआ है।