अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई थी खबर
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के खबर का हुआ था असर
दरअसल ग़ोरौल प्रखंड क्षेत्र के पीरापुर गांव की लड़की संजना भारती 27 मई को अचानक लापता हो गई। बेटी की तलाश में परिजन थाना से लेकर एसपी कार्यालय तक लगातार
मैराथन दौड़ लगाया, लेकिन कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। फिर लगभग 1 माह और 13 दिन के बाद लड़की का शव जमीन के चीचे दफन मिला। इस मामले में पीड़ित परिवार के आवेदन पर ग़ोरौल और भगवानपुर थाना ने शव मिलने के दिन तक केस दर्ज नहीं किया था। इस खबर को 'अमर उजाला' ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद 'अमर उजाला' के खबर का असर हुआ और एसपी ने दोनो ही थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया था। इसके बाद भी आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी पुलिस के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को केस हटाने का दवाब दे रहे हैं। चिराग पासवान ने इस बात पर चिंता जाहिर करते हुए परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।