07:58 AM, 03-Mar-2024
Bihar News LIVE : आमिर सुबहानी को बिहार सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इस आयोग के बनाए गए अध्यक्ष
पटना सहित कई जिलों में शनिवार देर रात से ही बारिश हो रही है। पटना, वैशाली, भोजपुर, बक्सर,अरवल, जहानाबाद, नालंदा, दरभंगा, मधुबनी, रोहतास, औरंगाबाद सहित कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, पीएम मोदी की औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभा के बाद राष्ट्रीय जनता दल पटना के गांधी मैदान में महारैली कर रहा है। इसे जन विश्वास रैली का नाम दिया गया है। राहुल गांधी और लालू प्रसाद समेत महागठबंधन के सभी दल के प्रमुख चेहरे शामिल होंगे। महागठबंधन की ओर से इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।