फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शादी और तिलक का पोस्टर चिपकाकर हो रही शराब की तस्करी, हेक्सा कार से बड़ी खेप बरामद

Mon, 03 Feb 2025 09:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Liquor Ban in Bihar : शराबबंदी वाले बिहार में पुलिस शराब तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए सघन छापेमारी करते रहती है। माफिया भी तस्करी के ढंग बदलते रहते हैं। अब शादी और तिलक लगे पोस्टर वाली गाड़ियों से शराब की तस्करी की जा रही है। 
विज्ञापन
इसी गाड़ी से हो रही थी शराब की तस्करी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में अब तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर शराब की तस्करी के लिए  शादी-ब्याह के के शुभ लगन-मुहुर्त को भी माध्यम बना रहे है। तस्कर लगनौती मौसम में लग्जरी गाड़ियो पर शुभ तिलक या शुभ विवाह का स्टिकर लगाकर उस वाहन से शराब की बड़ी-बड़ी खेप की ढुलाई कर रहे है। वाहन पर तिलक या विवाह का स्टिकर देख कर पुलिस को भी शक-शुबहां नही हो रहा है और शराब तस्करों का भी काम चल जा रहा है।

विज्ञापन


औरंगाबाद के दाउदनगर थाना की पुलिस ने शराब तस्करी के एक ऐसे ही मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शुभ तिलक लिखी टाटा की 2018 मॉडल की करीब 20 लाख की कीमत वाली लग्जरी हेक्सा कार से 2250 बोतल देसी शराब और 40 लीटर के 18 गैलन कच्चा स्प्रिट बरामद किया हैं। दाउदनगर थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने बताया कि खुफिया इनपुट मिला कि एक कार से शराब की बड़ी खेप पटना की ओर ले जाई जा रही है। इस सूचना पर तरारी नहर पुल के पास पुलिस ने वाहनों की तलाशी शुरू की। इस दौरान पुलिस को देखते ही एक टाटा की हेक्सा गाड़ी को छोड़कर चालक चुपके से फरार हो गया।

जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो वाहन से 450 लीटर देसी शराब और 720 लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद किया गया। बरामद शराब 50 पेटी में है और एक पेटी में 200 एमएल के 45 बोतल शराब है। इस तरह कुल 2250 बोतल शराब बरामद हुआ है। साथ ही 18 लीटर के 40 गैलन में कुल 720 लीटर स्प्रिट बरामद हुआ है। बरामद स्प्रिट से भारी मात्रा में शराब बनाई जा सकती थी। जब्त शराब की कीमत 2 लाख से अधिक आंकी जा रही है। वाहन से शराब की खेप मिलने के बाद पुलिस वाहन को जब्त कर थाना ले आई है।पुलिस ने बताया कि जब्त वाहन पर शुभ तिलक का स्टिकर लगा था। मामले में पुलिस वाहन के चालक और मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें