फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सुधा मिल्क कंटेनर से यह क्या निकलने लगा! दूध की आड़ में शराब की बड़ी खेप बरामद

Sun, 20 Oct 2024 08:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News : शराबबंदी वाले बिहार में सुधा मिल्क कंटेनर से दूध की आड़ में शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। पुलिस ने इस खेप के साथ यूपी के दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इसी वाहन से बरामद हुआ शराब - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुधा मिल्क के कंटेनर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। पुलिस ने इस कंटेनर से 767 कार्टून में बंद 6894 लीटर विदेशी शराब की खेप जब्त किया है। पकड़े गए खेप की कीमत 80 लाख रुपये बताये जा रहे हैं। गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने यूपी के नंबर प्लेट वाली कंटेनर से शराब की इस खेप को जब्त किया है। पुलिस ने इस खेप के साथ यूपी के दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सील किया हुआ था तहखाना 
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब तस्कर भारी मात्रा में शराब की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सदर थाना के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। इसमें स्पेशल टीम के अलावा भट्टा बाजार टीओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार को भी शामिल किया गया। निर्धारित समय पर सुधा मिल्क का कंटेनर वहां पहुंचा। जांच के क्रम में जीरो माइल के पास सुधा मिल्क के कंटेनर को पुलिस ने रोक लिया। कंटेनर पर सुधा का लोगो लगा हुआ था। ड्राइवर और खलासी से पूछताछ की गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। फिर कंटेनर की तलाशी ली गई जिसमें पुलिस ने 767 कार्टून में बंद 6894 लीटर विदेशी शराब की खेप जब्त को किया। इस संबंध में एसपी ने बताया कि जहां शराब की खेप को छुपाया गया था, उस जगह को सील किया हुआ था, जिस कारण जांच के लिए इसे सदर थाना लाया गया और फिर सील के चादर को काटा गया। चादर के काटने पर कंटेनर से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

असम से लायी जा रही थी खेप 
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि जांच के क्रम में यह मालूम हुआ है कि शराब की यह खेप असम से लाई जा रही थी। इसे संभवतः मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। हालांकि अभी ये जांच का विषय है। इसे लेकर जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें