फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में दिखा तेंदुआ, बकरी को बनाया शिकार: सुबह बच्चे स्कूल नहीं गए, दहशत में दियारा के लोग

Sat, 04 Mar 2023 11:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar: बेगूसराय के बछवारा इलाके के चमथा- 3 में तेंदुआ देखा गया है। शुक्रवार को तेंदुए ने एक बकरी को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद से स्थानीय लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि वन विभाग इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन
तेंदुआ की तलाश में लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय के बछवारा इलाके के चमथा- 3 में तेंदुआ देखा गया है। शुक्रवार को तेंदुए ने एक बकरी को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद से स्थानीय लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि वन विभाग इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस कारण तेंदुआ पिछले 24 घंटे से खुलेआम घूम रहा है। कई घर में बच्चे सुबह में स्कूल नहीं गए। लोग भी घर से निकलने से कतरा रहे हैं। खिलाड़ी-आर्मी की तैयारी करने वाले छात्र भी मैदान की ओर जाने से घबरा रहे हैं। दियारा इलाके में जो भी रास्ते हैं, वह बहियार से होकर गुजरते हैं। तेंदुआ को ग्रामीणों ने इसी इलाके में देखा था। 

विज्ञापन


जांच में जुटी वन विभाग की टीम
मामले में वन विभाग का कहना है कि दियारा इलाके में तेंदुआ देखे जाने की बात सामने आई है। इसका पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए टीम भेजा गया है। पैर के निशान के आधार पर जांच की जा रही है। ग्रामीणों से अपील है कि पैनिक न हों। वन विभाग की टीम इलाके में तेंदुआ की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें