शुक्रवार की रात को दिल्ली से पटना आने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट का हवा में ही ब्रेक फेल हो गया। इस बात का आभास होते ही पायलट ने सुझबुझ से काम लिया और फ्लाइट को वाराणसी के लिए डायवर्ट कर दिया। इस तरह फ्लाइट तीन घंटे बाद फ्लाइट पटना पहुँच सकी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शुक्रवार की रात को दिल्ली से पटना आने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट का हवा में ही ब्रेक फेल हो गया। यह जानकारी पायलट को वाराणसी में पता चला। इस बात का आभास होते ही पायलट ने सुझबुझ से काम लिया और फ्लाइट को वाराणसी के लिए डायवर्ट कर दिया। इस तरह फ्लाइट तीन घंटे बाद फ्लाइट पटना पहुँच सकी।
विज्ञापन
ब्रेक में आई थी गड़बड़ी
दरअसल दिल्ली से स्पाइसजेट की फ्लाइट (एसजी 8721) पटना के लिए उड़ान भरा। जब विमान आरा के आसपास पहुंची तो पायलट को विमान में कुछ गड़बड़ी का एहसास हुआ। पायलट को लगा कि हवा में ही फ्लाइट के ब्रेक में कुछ गड़बड़ी आ गई है। ऐसा महसूस होते ही पायलट ने अपनी सूझबूझ से फ्लाइट को वाराणसी एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट कर दिया। फिर फ्लाइट को डायवर्ट कर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कराया। फिर करीब 3 घंटे बाद फ्लाइट पटना के लिए उड़ान भरी।