पुलिस का आरोप है कि कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने हिंसक प्रदर्शन किया है। इसमें बिहार पुलिस के एक जवान का सिर फट गया। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
पटना में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। वह विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे लेकिन बोरिंग रोड चौराहा पर सभी को रोक लिया गया। पटना पुलिस ने बोरिंग रोड चौराहा पर बैरिकैडिंग कर दिया। इसके बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश करने लगे। पटना पुलिस ने पहले समझाने की कोशिश की पर कार्यकर्ता नहीं माने। इसके बाद पुलिस वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके बावजूद भी कार्यक्रताओं आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इससे अफरातफरी मच गई। कांग्रेस कार्यकर्ता भागने लगे।
विज्ञापन
बिहार पुलिस के एक जवान का सिर फट गया
पुलिस का आरोप है कि कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने हिंसक प्रदर्शन किया है। इसमें बिहार पुलिस के एक जवान का सिर फट गया। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इधर, इस घटना के विरोध में कांग्रेस विधायक इजहारूल हुसैन ने कहा कि हमलोग बिहार में बढते अपराध समेत कई मुद्दों को लेकर आज विधानसभा मार्च के लिए निकले थे। लेकिन, नीतीश सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण हमलोगों को बोरिंग रोड चौराहे पर रोक लिया गया। हमलोग कुछ समझ पाते तब तक हमलोगों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा पीटा है। इसमें दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए।