फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सावधान! तेजी से फैल रहा लंगड़ा बुखार, डेंगू से भी ज्यादा खतरनाक है; पटना में रोज मिल रहे 100 केस

Wed, 16 Oct 2024 09:23 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के कई मोहल्ले से ऐसे दर्जनों मामले आ रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो पटना के कई मोहल्ले से ऐसे दर्जनों मामले आ रहे हैं। लोगों को चलने में भी परेशानी हो रही है। इसमें तेज बुखार के साथ पैरों में तेज दर्द होता है। 
विज्ञापन
अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती बुखार के मरीज। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में एक चौंकाने वाले संक्रमण का नाम सामने आया है। पटना में यह तेजी से फैल रहा है। इसने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। पटना में करीब सौ मरीज रोज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट रहने को कहा है। इस संक्रमण नाम है लंगड़ा बुखार है। लोगों का कहना है कि यह बुखार डेंगू और चिकनगुनिया से भी खतरनाक साबित हो रहा है। ये बुखार डॉक्टरों को हैरान कर दिया है। इसमें मरीजों के पैरों में इतना दर्द होता है कि उन्हें चलने में भी दिक्कत होती है, इसीलिए लोग इसे ‘लंगड़ा बुखार’ कह रहे हैं।

विज्ञापन


इन इलाकों में मिल रहे मरीज
पटना के भूतनाथ, बाजार समिति, मुसल्लहपुर हाट, मीठापुर, पाटलिपुत्र, लोहानीपुर, कदमकुआं, भूतनाथ रोड, चित्रगुप्तनगर, कांटी फैट्री रोड, अशोकनगर, न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी, दीघा, सिपारा, जयप्रकाशनगर और पीसी कॉलोनी समेत कई इलाकों में इसके मरीज मिले हैं। इनका इलाज सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज को पहले बुखार आता है। इसके बाद अलग-अलग लक्षण दिखाई देने लगता है। जांच में ना तो डेंगू, ना चिकनगुनिया और ना ही टायफाइड निकल रहा है। लेकिन, बहुत तेज बुखार के साथ पीड़ितों के पैरों में तेज दर्द, एड़ियों और घुटनों के आसपास सूजन के लक्षण मिल रहे हैं।

डॉक्टर बोले- घबराएं नहीं
डॉक्टरों की मानें तो पटना के कई मोहल्ले से ऐसे दर्जनों मामले आ रहे हैं। लोगों को चलने में भी परेशानी हो रही है। मौसम में बदलाव के कारण लोग वायरल बुखार से ग्रसित हो रहे हैं। इसमें तेज बुखार के साथ पैरों में तेज दर्द होता है। एड़ियों और घुटनों में सूजन भी हो जाती है। मरीज को चलने में बहुत तकलीफ होती है। कभी-कभी कमर और घुटनों में असहनीय दर्द भी महसूस होता है। यह बुखार चिकनगुनिया की तरह लंबे समय तक परेशान करता है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर इस तरह का लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। घबराएं नहीं। परहेज में रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें