फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024 : महागठबंधन में सीट बांटे बगैर प्रत्याशी को सिंबल दिया! लालू ने क्या कहा, वह भी बता रहे कुशवाहा

Thu, 21 Mar 2024 01:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Lok Sabha Election : बिहार की 40 लोकसभा सीटों के महागठबंधन में बंटवारे की घोषणा नहीं हुई है। कांग्रेस से माथापच्ची ही हो रही है। इधर, कांग्रेस के दावे वाली एक सीट पर राजद के एक प्रत्याशी ने लालू यादव से आशीर्वाद के साथ सिंबल मिलने का दावा किया है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार की पार्टी छोड़कर अभय कुशवाहा अब राजद में चले गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमाम तरह के कयासों के विपरीत इंडी गठबंधन में औरंगाबाद की लोकसभा सीट राष्ट्रीय जनता दल के खातें में चली गई है। पार्टी सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने गुरुवार की शाम ही सीएम नीतीश की पार्टी (जदयू) को छोड़कर राजद में शामिल हुए टेकारी के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा को सिंबल दे दिया है। इस बात की पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि खुद अभय कुशवाहा ने 'अमर उजाला' की है। 

विज्ञापन


लालू ने कहा- जाओ जीत के आओगे
औरंगाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए राजद का सिंबल मिलने की बात करते हुए अभय कुशवाहा ने कहा कि लालू जी ने मुलाकात के दौरान उनसे कहा कि याद हैं, न पुराना बाता। हमरे नेता बनावल हो ना। एक बार पीठ ठोंके थे, तब टेकारी से विधायक बने थे। अबकी बार फिर ठोक के तुमको औरंगाबाद भेज रहे हैं। जाओ जीत के आओगे।

राज्य को फिर से आगे बढ़ाना है
अभय कुशवाहा ने कहा कि लालू जी से आर्शीवाद मिलने के बाद उनकी पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी बात हुई। तेजस्वी ने उनसे कहा कि महागठबंधन की सरकार में जब नीतीश कुमार के साथ था तो उनका साया बनकर काम किया। जमकर काम किया। युवाओं को रोजगार के लिए काम किया। उन्हे रोजगार दिया। बिहार के विकास के लिए काम किया। नीतीश जी अलग हो गए। बिहार में विकास के काम पर ब्रेक लग गया। राज्य को फिर से आगे बढ़ाना है। युवाओं को आगे बढ़ाना है। नया बिहार बनाना है। बिहार में आनेवाला वक्त युवाओं का है। निश्चित तौर बिहार आगे बढ़ेगा। आप भी औरंगाबाद में युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़िए। कहा कि लालू और तेजस्वी से मिलने और सिंबल मिलने के बाद 21 मार्च की शाम में वें औरंगाबाद आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ बैठेंगे। चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी और 28 मार्च को नामांकन करेंगे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

कुमार सर्वजीत को गया लोकसभा का टिकट दिया। - फोटो : अमर उजाला
कुमार सर्वजीत को गया लोकसभा से राजद ने दिया सिंबल
गया लोकसभा सीट से महागठबंधन से चुनाव लड़ने के लिए राजद नेता घंटा पासवान दावा पेश किया था लेकिन गया लोकसभा चुनाव को लेकर शुरू से ही राजद के टिकट पर बोधगया विधानसभा क्षेत्र से कुमार सर्वजीत जीते थे। कृषि मंत्री बनने के बाद से ही  कुमार सर्वजीत गया लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो गई थी। आखिरकार यह चर्चा सच हुई और बोधगया विधायक सह पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत गया लोकसभा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार घोषित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें