फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'झूठे वादों की फ्री डिलीवरी कर रहे पीएम और सीएम'- लालू यादव ने AI तस्वीर बनवा कर लिखी यह बात

Wed, 02 Jul 2025 02:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Politics: बिहार में पोस्टर वार जारी है। अब राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार को डिलीवरी बॉय बता दिया है। 
विज्ञापन
लालू प्रसाद ने शेयर की पीएम मोदी और सीएम नीतीश की यह तस्वीरें। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने इस बार कृत्रिम मेधा (AI) का इस्तेमाल किया और पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर बना दी। इस तस्वीर के जरिए दोनों दिग्गज नेताओं को लालू प्रसाद ने डिलीवरी बॉय बना दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "झूठे वादों की फ्री डिलीवरी"। अब यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। आइए जानते हैं राजद सुप्रीमों ने और क्या-क्या बातें लिखीं...

विज्ञापन


10 साल से डिलीवरी पेंडिंग है
राजद सुप्रीमो ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की डिलीवरी बॉय वाली तस्वीर के साथ लिखा कि बिहार की गलियों में दो डिलीवरी बॉय देखे गए हैं। इनमें से एक के बैग में अच्छे दिन और दूसरे के बैग में विशेष राज्य का दर्जा है। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि 10 साल से डिलीवरी पेंडिंग है। लेकिन, अब ऑर्डर कंफर्म होने की बात कह रहे हैं। लालू प्रसाद ने आगे कहा कि चुनाव के वक्त बिहार की गलियों में झूठे वादों की फ्री डिलीवरी करने वाले जुमलेबाज अब खूब घूमेंगे। वहीं राजद ने तंज कसते हुए लिखा कि एनडीए सरकार में सड़क के बीचोंबीच पेड़ है। सड़क पर नदी बह रही है। जंक्शन के बाहर सब डूबा है। डबल इंजन सरकार का विकास अजूबा है।
जिस महिला के साथ फोटो वायरल हुआ, उनसे मिलने पहुंचे तेज प्रताप, घर से निकलने के बाद ऐसा कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस पर भी हमला बोला था
इससे पहले 27 जून को पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने राष्ट्रीय स्वयं संघ पर हमला बोला था। देश के सबसे बड़े जातिवादी और नफरती संगठन आरएसएस ने संविधान बदलने की बात कही है। इनकी इतनी हिम्मत नहीं कि संविधान और आरक्षण की तरफ़ आँख उठाकर देख सके। अन्यायी चरित्र के लोगों के मन व विचार में लोकतंत्र एवं बाबा साहेब के संविधान के प्रति इतनी घृणा क्यों है? लालू के इस पोस्ट के बाद सियासत गरमा गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें