फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ललन सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया सूरज; सीएम नीतीश को धन्यवाद कहने पटना में जुटा जनता दल यूनाईटेड

Fri, 13 Oct 2023 04:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी अतिपिछड़े वर्ग के लोग एक हो जाएं। अति पिछड़ा समाज नीतीश कुमार की ताकत है। नीतीश कुमार आपकी पहचान है। जब तक नीतीश कुमार है अति पिछड़े समाज के साथ कोई अन्याय नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और नीतीश कुमार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमला बोलने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर अब जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने निशाना साधा है। जदयू कार्यालय में अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि एक-आध गो नेता है जो बहुत घाट का पानी पीये हुए हैं। पहले राष्ट्रीय जनता दल, फिर जनता दल यूनाईटेड में, इसके बाद जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा में और आजकल भारतीय जनता पार्टी में हैं तो बड़ी-बड़ी बात बोल रहे हैं।  

विज्ञापन




ललन सिंह बोले- नीतीश कुमार सूरज हैं
ललन सिंह ने सम्राट चौधरी का नाम लिए बिना कहा कि वह नीतीश कुमार जी के बारे में अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं। अरे भाई, सूरज की तरफ सिर उठाकर थूकोगे तो पलट कर थूक तुम्हारे ही ऊपर पड़ेगा। नीतीश कुमार सूरज हैं, और जो बिहार में जो उन्होंने करके दिखाया है वह आपके कल्पना से भी पड़े हैं। वह आपकी सोच में भी नहीं है। इसलिए जो करना है करते रहे, इसका कोई परवाह न नीतीश कुमार जी करते हैं और न ही जनता दल यूनाईटेड। 

अति पिछड़ा समाज नीतीश कुमार की ताकत है
ललन सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी अतिपिछड़े वर्ग के लोग एक हो जाएं। अति पिछड़ा समाज नीतीश कुमार की ताकत है। नीतीश कुमार आपकी पहचान है। जब तक नीतीश कुमार है अति पिछड़े समाज के साथ कोई अन्याय नहीं कर सकता है। इसलिए सभी साथी से अपील है कि आप सभी एकजुट रहिए। एक मुट्ठी में रहिए। आप सभी सतर्क रहिए और सचेत रहिए। एकजुट रहिएगा तो ताकतवर बने रहिएगा। एकजुटता के साथ नीतीश कुमार के साथ रहिए। आप हित नीतीश कुमार के हाथों में सुरक्षित है। आप किसी के बातों में मत आइए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें