Khan Sir Statement : बीपीएससी परीक्षा रद्द करने को लेकर आयोग के फैसले और तीन कोचिंग संस्थानों पर बिहार पुलिस की जांच वाले बयान के बाद खान सर सामने आए हैं। उन्होंने बताया है कि परीक्षा के दिन क्या हुआ था, पुलिस ने क्या किया और वह अस्पताल कैसे पहुंचे?
शिक्षक और यूट्यूबर खान सर कई दिनों बाद मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने पटना पुलिस और बीपीएससी 70वीं परीक्षा के सवाल पर जवाब दिया है। सोमवार दोपहर उन्होंने कहा कि पटना पुलिस ने मेरे साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया। मैं पिछले 1.5 महीने से बीमार था। मैंने सोचा कि बीपीएससी परीक्षा समाप्त होने के बाद उचित इलाज कराऊंगा। परीक्षा से पहले छात्र नॉर्मलाइजेशन के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। छात्र अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करने गए तो उनपर लाठीचार्ज किया गया। इसलिए मैं वहां गया। मैंने बीमार था। मैंने सोचा अगर मैं (विरोध) छोड़ दूंगा तो छात्रों की मांग पूरी नहीं होगी। इसलिए मैं वहीं रुक गया और इस तरह मेरा स्वास्थ्य और खराब हो गया।
विज्ञापन
इस के मुद्दे पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन किया गया था
बता दें कि छह दिसंबर को बीपीएससी के पास बेली रोड पर अभ्यर्थियों ने नॉर्मलाइजेशन के मुद्दे पर प्रदर्शन किया गया था। विरोध प्रदर्शन बढ़ते देख पटना पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मामला तूल पकड़ा तो खान और रहमान सर छात्रों के बीच आए। दोनों शिक्षकों ने भी बीपीएससी से नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं करने की मांग की। हालांकि बीपीएससी ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी नहीं माने गर्दनीबाग जाकर प्रदर्शन करने लगे। देर शाम खान सर छात्रों के बीच पहुंचे। वहां पर खान जीएस सेंटर की टीम की ओर से आरोप लगाया कि खान सर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद अगले दिन उनकी तबीयत बिगड़ी।
पटना पुलिस ने गिरफ्तारी की बात से किया था इनकार
इधर, पटना पुलिस ने साफ किया कि खान सर को न गिरफ्तार किया गया और न ही हिरासत में लिया गया था। इतना ही नहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी खान सर पर छात्रों को भड़काने का आरोप लगाया। बिहार लोक सेवा आयोग ने भी इस बात को माना और कार्रवाई की बात कही।