Bihar News : बेलगाम अपराधियों ने डीजीपी आवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित ज्वेलरी शो रूम से मात्र 1 मिनट 40 सेकंड में साढ़े 3 लाख की ज्वेलरी लूट लिए। अब पुलिस सीसीटीवी को सहारा मानकर अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है।
बिहार में बेलगाम हो गये हैं। शायद इसी का नतीजा है कि पटना स्थित डीजीपी के आवास के समीप ही बेखौफ अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना पटना के पॉश एरिया कंकड़बाग थाना क्षेत्र की है। शनिवार की रात बेखौफ अपराधियों ने कंकड़बाग में स्थित एक ज्वेलरी शोरूम को अपना निशाना बनाते हुए मात्र एक मिनट 40 सेकंड में अपराधियों ने साढ़े 3 लाख की ज्वेलरी लूट ली। इतना ही नहीं, शातिर इतना कि दूकान के सभी 6 कर्मियों का मोबाइल फोन लेकर भी ले गए। अब घटना के हो जाने पर पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर उन अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
लूटेरे ग्राहक बनकर घुसे और फिर सटा दी पिस्टल
घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के कॉलोनी मोड़ स्थित तनिष्क ज्वैलरी शोरूम की है जहां अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दूकान के कर्मियों का कहना है कि चार की संख्या में अपराधी पहले ग्राहक बनकर शो रूम में घुसे और फिर पिस्टल निकालकर सटा दिए। अपराधियों ने तुरंत लूटपाट करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर गोली मार देने की ध्जम्की भी दी। उन अपराधियों ने सबसे पहले सभी कर्मियों के मोबाइल अपने कब्जे में कर लिए और फिर लूट कर फरार हो गये। कर्मियों के अनुसार पूरी घटना करने में लगभग एक मिनट 40 सेकंड का समय लगा और अपराधी साढे तीन लाख रुपए की ज्वेलरी और 6 कर्मियों के मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गये।